JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक प्रसनजीत महतो की नई वेब सीरीज ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ (One Life Remaining) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इसका अनावरण किया गया। यह आगामी सीरीज आगामी 20 सितंबर से यूट्यूब पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। झारखंड की पहली हॉरर वेब सीरीज मानी जा रही यह परियोजना अपनी अनोखी विषय-वस्तु के कारण दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रही है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन से शुरुआत

Jamshedpur ट्रेलर लॉन्च समारोह की औपचारिक शुरुआत आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। इस अवसर पर करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम विभाग की अध्यक्ष नेहा तिवारी, कुमार विवेक (जीआर 8), समाजसेविका पूर्वी घोष तथा निर्देशक प्रसन्नजीत महतो के माता-पिता (बी. एच. महतो एवं शारदा देवी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्य लोगों ने प्रसनजीत को इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शुभकामनाएं दीं।

जमशेदपुर के कलाकारों का अभिनय और 6 एपिसोड का रोमांच

Jamshedpur छह एपिसोड में बंटी इस वेब सीरीज की पूरी शूटिंग जमशेदपुर की विभिन्न लोकेशनों पर हुई है। इसमें अत्रि भट्टाचार्य, कुणाल सेमीग्रही, सुभाशीष घोष, साईं सुजल, पी दामिनी, पी यामिनी और रोनी फिलिप्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि ये सभी कलाकार जमशेदपुर के स्थानीय निवासी हैं। इससे पूर्व 2020 में हास्य फिल्म ‘द बॉस’ (The Boss) का निर्देशन कर चुके प्रसनजीत महतो ने इस नई सीरीज का बैकग्राउंड म्यूजिक भी खुद तैयार किया है।

“जिंदगी के आखिरी दांव की कहानी”: निर्देशक प्रसनजीत महतो

Jamshedpur प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए प्रसनजीत महतो ने कहा कि यह कहानी उनके दिल के काफी करीब है। उनके अनुसार, ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ केवल एक शीर्षक नहीं है, बल्कि यह हर उस व्यक्ति के संघर्ष को दर्शाती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार स्वीकार नहीं करता।

तकनीकी टीम की बात करें तो इस सीरीज के लेखन, निर्देशन, निर्माण व संपादन का जिम्मा प्रसनजीत महतो ने खुद संभाला है, जबकि शिव शंकर ठाकुर (डीओपी), तुषार कांगड़कर (ध्वनि संयोजन), प्रीतम मन्ना (मेकअप आर्टिस्ट) और रोहित कुमार (वीएफएक्स) ने इसमें अहम योगदान दिया है।

ये भी पढ़े: जामताड़ा में भाजपा की घोषणा: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’