Jalaun Gas Cylinder BlastJalaun Gas Cylinder Blast
Spread the love

Jalaun Gas Cylinder Blast:उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रविवार शाम घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए तेज धमाके में 23 लोग झुलस गए। घायलों में 13 बच्चे, 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से झुलसे 13 लोगों को बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि शेष घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भी रेफर किया जा सकता है। वहीं, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

खाना बनाते समय भड़की आग, बुझाने के प्रयास में हुआ विस्फोट

Jalaun Gas Cylinder Blast:यह घटना उरई थाना क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में सभासद माता प्रसाद के घर पर रविवार शाम को हुई। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई और सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के साथ सिलेंडर के हिस्से दूर तक जा गिरे, जिससे घर के सदस्यों के साथ-साथ पास खड़े लोग भी झुलस गए। तेज धमाके की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

कई घायलों की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

Jalaun Gas Cylinder Blast: हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, झुलसे लोगों में से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद एसपी, एएसपी और एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि आग लगने और विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मोहल्ले में फिलहाल दहशत का माहौल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया मामले का संज्ञान

Jalaun Gas Cylinder Blast:जालौन में हुए इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है

read this:-Kashi Dev Deepawali : 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के दोनों किनारे