Chhatarpur Tractor Well AccidentChhatarpur Tractor Well Accident
Spread the love

Chhatarpur Tractor Well Accident:यह दर्दनाक घटना छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हतना गांव की है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय संतोष यादव और उनके 10 वर्षीय पुत्र दुर्गेश यादव के तौर पर हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रविवार शाम संतोष अपने बेटे दुर्गेश को साथ लेकर खेत में जुताई का काम कर रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में स्थित गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर के साथ पिता-पुत्र भी कुएं में डूब गए। गौरतलब है कि परिवार ने दीपावली के अवसर पर ही नया ट्रैक्टर खरीदा था।

क्रेन की मदद से रेस्क्यू कर निकाले गए शव

Chhatarpur Tractor Well Accident:घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर ओरछा रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुएं में गिरे ट्रैक्टर और पिता-पुत्र को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। घंटों चले बचाव अभियान के बाद दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और क्रेन के जरिए ट्रैक्टर भी ऊपर खींचा गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हतना गांव में पसरा सन्नाटा, जांच में जुटी पुलिस

Chhatarpur Tractor Well Accident:इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव वालों के मुताबिक, दुर्गेश स्थानीय स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। परिवार में उसकी दो बहनें आयुषी (14) और राशि (10) हैं। पिता के साथ खेत में मौजूद मासूम बच्चे की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर के बेकाबू होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

read this:-Riyaansh Chouhan Murder Case: 10 लाख की सुपारी और तीन महीने की साजिश