Riyaansh Chouhan Murder CaseRiyaansh Chouhan Murder Case
Spread the love

Riyaansh Chouhan Murder Case:एसपी मलय जैन के अनुसार, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग के विरोध से जुड़ा है। आरोपी जीवन पटले की बेटी और पड़ोस में रहने वाले रियांश चौहान के बीच प्रेम संबंध थे, जो जीवन और उनके बेटे आशुतोष को स्वीकार नहीं थे। इसी वजह से आशुतोष और रियांश के बीच कई बार बहस और झगड़े हुए थे।

रंजिश के चलते आशुतोष ने अपने पिता के साथ मिलकर करीब तीन महीने पहले रियांश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पिता-पुत्र ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए चार अन्य युवकों को अपने साथ जोड़ा और उन्हें 10 लाख रुपये देने का सौदा किया।

शराब पिलाकर हत्या, फिर हादसे का रूप देने की कोशिश

Riyaansh Chouhan Murder Case:योजना के तहत 16 नवंबर को रियांश चौहान को परासपानी की मंडई में बुलाया गया। वहां उसे सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाई गई और फिर लोहे की भारी चीज से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई।

वारदात को सड़क दुर्घटना दिखाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव और स्कूटी को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर एक पुलिया के पास फेंक दिया। पुलिस ने उसी रात शव को बरामद कर लिया और 17 नवंबर को पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एसआईटी (SIT) का गठन किया, जिसकी जांच में साजिश की परतें खुलती गईं।

गिरफ्तारी के बाद थाने पर भीड़ का जमावड़ा

Riyaansh Chouhan Murder Case:इस हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतक के परिवार वालों की ओर से पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जैसे ही गिरफ्तारी की खबर सामने आई, बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण हट्टा थाने पहुंच गए और उन्होंने थाने का घेराव किया। भीड़ आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग कर रही थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वापस भेजा।

read this:-Anant Singh Daughter Tilak Ceremony: समर्थकों की उमड़ी भीड़, दोनों बेटों और लग्जरी डिफेंडर कार का वीडियो आया सामने