Indore MD Drugs Seizure:मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD Drugs) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25.4 लाख रुपये आंकी गई है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
Indore MD Drugs Seizure:क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर शहर में सप्लाई करने आने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने सुपर कॉरिडोर इलाके के पास घेराबंदी की और दो संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीर खान और उसके ससुर जाकिर हुसैन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मंदसौर के रहने वाले हैं।
कर्ज चुकाने के लिए अपनाया अवैध रास्ता
Indore MD Drugs Seizure:पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं:
- पृष्ठभूमि: आठवीं तक पढ़े समीर खान का लहसुन का कारोबार है, जबकि बारहवीं तक पढ़े जाकिर हुसैन का टोस्ट बेचने का स्टॉल है।
- कर्ज का दबाव: पूछताछ के दौरान सामने आया कि समीर के पिता की बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके इलाज के कारण परिवार पर भारी कर्ज हो गया था।
- त्योहारी सीजन में डिमांड: त्योहारी सीजन के दौरान नशीले पदार्थों की मांग बढ़ने की उम्मीद में आरोपी इस अवैध कारोबार में उतर आए और ड्रग्स लेकर इंदौर पहुंचे थे।
आगे की जांच और पुलिस की रणनीति
Indore MD Drugs Seizure:डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के तहत अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
- दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
- पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने यह ड्रग्स कहां से खरीदी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
- इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश भी तेज कर दी गई है और उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
resd this:-बच्चों को भी हो सकता है गठिया, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज; जानें जुवेनाइल आर्थराइटिस के कारण

