Savitri Srivastava Jal Prahari Samman :ग्वालियर की जानी-मानी पर्यावरणविद् और जल संरक्षणक सावित्री श्रीवास्तव को जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 7वें जल प्रहरी सम्मान 2026 के वास्ते चुना गया है। पानी बचाने के अभियान को समर्पित उनका यह संघर्ष अब राष्ट्रीय स्तर पर एक नई मिसाल बन चुका है, जिससे पूरे अंचल का नाम रोशन हुआ है।
नई दिल्ली के विश्व युवा केंद्र में होगा भव्य आयोजन
Savitri Srivastava Jal Prahari Samman:इस राष्ट्रीय पुरस्कार का भव्य समारोह आगामी 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित विश्व युवा केंद्र में संपन्न होगा। प्रधानमंत्री संग्रहालय के पास तीन मूर्ति क्षेत्र में स्थित इस केंद्र में देश के कोने-कोने से उन चुनिंदा शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, जल संरक्षण और पर्यावरणीय

