HyderabadHyderabad
Spread the love

रिपोर्टर: विजय राघव

Hyderabad DSP ACB raid update : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) संकीरेड्डी भीम रेड्डी के ठिकानों पर हुई छापेमारी में जांच एजेंसियां भी दंग रह गईं। डीएसपी भीम रेड्डी पर अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। शुरुआती आकलन के मुताबिक, अधिकारी ने भ्रष्टाचार के जरिए करीब 200 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जमा कर रखी थी।

Hyderabad DSP ACB raid update 16 ठिकानों पर एक साथ रेड, रिश्तेदारों और बेनामियों पर भी शिकंजा

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज करने के बाद एसीबी की विभिन्न टीमों ने गुरुवार को एक साथ 16 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दायरे में डीएसपी भीम रेड्डी के सरकारी व निजी आवास के अलावा उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और कथित बेनामीदारों के ठिकाने भी शामिल रहे। नौकरी के दौरान पद का दुरुपयोग कर अवैध कमाई करने के इस मामले में एसीबी को कई चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे हैं।

Hyderabad DSP ACB raid update आलीशान विला, पेंटहाउस और 50 एकड़ से अधिक जमीन के दस्तावेज

छापेमारी के दौरान जो अचल संपत्तियां सामने आई हैं, उनकी सूची बेहद लंबी है। अधिकारियों के मुताबिक, इन संपत्तियों की बाजार कीमत इनके रजिस्टर्ड मूल्य से कई गुना ज्यादा है:

  • आलीशान मकान: इब्राहिमबाग के वेसेला मीडोज में एक विला, टेलीकॉम नगर में पेंटहाउस के साथ एक G+2 मकान और गचीबोवली व तेल्लापुर में आलीशान फ्लैट्स।
  • कमर्शियल कॉम्प्लेक्स: मणिकोंडा में लैंकोहिल्स रोड पर एक G+5 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हिस्सेदारी और मरिचेट्टू जंक्शन के पास 3,000 वर्ग फीट की कमर्शियल जगह।
  • जमीनों का अंबार: संगारेड्डी के जहीराबाद में 3.5 एकड़, कर्नाटक में कुल 44 एकड़ से अधिक, बेंगलुरु के पास देवनहल्ली में एक एकड़ और विकाराबाद में कृषि भूमि के दस्तावेज। इसके अलावा राघवेंद्र रॉक सैंड मिनरल्स में 75 लाख रुपये के निवेश का भी पता चला है।

Hyderabad DSP ACB raid update किलो के भाव में मिला सोना-चांदी, घर में सजी थी विदेशी शराब की महफिल

एसीबी की तलाशी में चल संपत्तियों और नकदी का भी बड़ा जखीरा बरामद हुआ है:

  • कैश और बैंक बैलेंस: डीएसपी के घर से 3.6 लाख रुपये और उनके एक बेनामीदार के ठिकाने से 40 लाख रुपये नकद (कुल 43.6 लाख रुपये कैश) बरामद किए गए। इसके साथ ही करीब 19.91 लाख रुपये का बैंक बैलेंस मिला।
  • सोना और चांदी: जांच टीम को लगभग 2 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण और करीब 20 किलोग्राम वजन की चांदी की वस्तुएं मिली हैं।
  • विदेशी शराब: छापेमारी के दौरान डीएसपी के आवास से महंगी विदेशी शराब की 23 बोतलें भी बरामद की गईं। इस संबंध में आबकारी विभाग (Excise Department) को सूचित कर अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

ये भी पढ़े: Bengaluru Capgemini daycare case arrest: बेंगलुरु डे-केयर दरिंदगी, बच्चों को वॉशिंग मशीन में रखने और जेट स्प्रे से मुंह धोने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार