लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 1 September 2026 Horoscopeए सितंबर महीने की शुरुआत कुछ राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाली है। आज कई जातकों को करियर, नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। मेष राशि के लोगों को व्यापार में आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं, जबकि कन्या और धनु राशि वालों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में सफलता और सामाजिक सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन उत्साह और खुशियों से भरा रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा और आपको शुभकामनाएं मिल सकती हैं। परिवार या दोस्तों के साथ छोटी-सी पार्टी करने का भी अवसर बन सकता है।
कारोबार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। इससे आपकी वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अनुशासन सफलता की कुंजी बनेगा। पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों के बीच बेहतर तालमेल बना पाएंगे।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 3
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में आप पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने पर उन्हें व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे और अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट महसूस करेंगे।
मनोरंजन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े जातक किसी नए हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन सामान्य और अच्छा रहने की संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उमंग और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए प्रयासों का फायदा मिलने के संकेत हैं।
आपका सकारात्मक और खुले विचारों वाला रवैया नए लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें और काम को लेकर लापरवाही न करें। किसी करीबी की सहायता मिलने से आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा।
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। साथ समय बिताने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। समाज में आपके किसी अच्छे कार्य की सराहना हो सकती है। शाम को परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकता है। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण काम को सहयोगियों की मदद से पूरा करने में सफलता मिलेगी। किसी मामले में नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है और आपकी राय को महत्व दिया जाएगा।
अगर आप किसी दूसरे राज्य में कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए समय अनुकूल हो सकता है। इस काम में परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण विषय पर होने वाली बातचीत आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से खास रह सकता है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर शांत मन से विचार करने का मौका मिलेगा, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करें।
दूसरों की भावनाओं और जरूरतों को महत्व देने से आपको भी सम्मान मिलेगा। काम की व्यस्तता के कारण परिवार के लिए पर्याप्त समय निकालना मुश्किल हो सकता है, लेकिन परिजनों का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो माइग्रेन से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से अटके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी।
बच्चों के साथ समय बिताने और उनके साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। उनके प्रति आपका स्नेह रिश्ते को और मजबूत करेगा। गौ सेवा के लिए गौशाला जाने का अवसर भी बन सकता है, जहां नए लोगों से मुलाकात होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों का दिन खुशियों और सकारात्मक अनुभवों से भरा रह सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। वहां जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से मन को संतुष्टि मिलेगी।
काम करते समय धैर्य और समझदारी बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर दूसरों से सहयोग लेने में झिझक न करें। आज किसी नई योजना पर काम शुरू करने का विचार बन सकता है। कोशिश करें कि जरूरी काम शाम से पहले पूरे कर लें। मेहनत के बल पर कई अधूरे काम पूरे होने की संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले आज शांत और व्यवस्थित तरीके से दिन की शुरुआत करेंगे। पुराने लेन-देन से संबंधित कोई मामला थोड़ी देर के लिए परेशानी पैदा कर सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
किसी खास रिश्तेदार से मिलने उनके घर जा सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम में लाभ मिलने के संकेत हैं। मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी के संबंध में फोन भी आ सकता है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ सकती है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें फिर ताजा हो जाएंगी। आज अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि शरीर में थकान या आलस्य महसूस हो सकता है।
प्राइवेट शिक्षकों के लिए काम का दबाव अधिक रह सकता है। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से मन हल्का होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी को बातचीत के जरिए खत्म करने का अच्छा मौका मिल सकता है। ग्राफिक डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगा। बेकरी व्यवसाय से जुड़े जातकों को उम्मीद से अधिक मुनाफा मिलने की संभावना है। कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।
करियर को लेकर असमंजस में चल रहे विद्यार्थियों को किसी अनुभवी गुरु या शिक्षक से सलाह लेनी चाहिए। माताएं बच्चों को कोई नई और उपयोगी चीज सिखा सकती हैं। अपने हुनर को लोगों के सामने रखने के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और धन से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कंप्यूटर या तकनीक से संबंधित कोई नया कोर्स शुरू करना भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऑफिस के पिछले दिनों से लंबित काम आज समय पर पूरे करने में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
ये भी पढ़े: वडोदरा: नवरात्रि में नाबालिग से गैंगरेप मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने बताया ‘अत्यंत जघन्य अपराध’

