HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 4 October 2026, आज रविवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज नवमी तिथि के जातकों का श्राद्ध किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए दिन खुशियों और नई उपलब्धियों से भरा रहेगा, जबकि कुछ जातकों को अपने व्यवहार और फैसलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वृषभ और मिथुन राशि वालों को करियर और कारोबार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं, वृश्चिक राशि के जातकों को गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा करीबी रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आज दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक परिघ योग रहेगा और रात 12 बजकर 14 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है और आपके लिए शुभ अंक एवं शुभ रंग कौन-से हैं।

🐏 मेष राशि (Aries)

Horoscope मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन सुखद और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने पर ध्यान देंगे और अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बुजुर्गों की सेवा और उनका आशीर्वाद आपके जीवन की परेशानियों को दूर करने में सहायक होगा। राजनीति में रुचि रखने वाले कुछ जातकों को नई पार्टी से जुड़कर अपना करियर आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2

🐂 वृष राशि (Taurus)

Horoscope वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में अच्छी कमाई होने के संकेत हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से संजोए सपने पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है। महिलाएं किसी नए व्यवसाय या काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिससे दूसरी महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

Horoscope मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार नई उम्मीदें और उपलब्धियां लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी प्रतिष्ठित कंपनी से प्रस्ताव मिल सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के भी योग हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानी दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आप कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सहकर्मी और जूनियर आपसे प्रेरणा लेंगे। किसी रिश्तेदार से मुलाकात के दौरान आपको उपयोगी जानकारी मिल सकती है।

👬 मिथुन राशि (Gemini)

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5

🦀 कर्क राशि (Cancer)

Horoscope कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। रोजगार की दिशा में नए अवसर मिलने से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से समाधान निकलने की संभावना है। निजी जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालांकि, किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। घर से संबंधित रुके हुए कामों को पूरा करने की योजना बना सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

🦁 सिंह राशि (Leo)

Horoscope सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार उत्साह और तरक्की से भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। संपत्ति में निवेश करने की योजना बना सकते हैं और किसी प्रॉपर्टी डीलर के साथ बातचीत आगे बढ़ सकती है। कपड़ा कारोबार से जुड़े लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मुनाफा होने के संकेत हैं।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9

👧 कन्या राशि (Virgo)

Horoscope कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी भी कार्य को धैर्य, समझदारी और एकाग्रता के साथ करने पर सफलता मिलने की संभावना है। कारोबार का विस्तार करने के लिए नई शाखा खोलने का विचार कर सकते हैं। बदलते समय के साथ अपनी कार्यशैली में सुधार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कला और अभिनय से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़े मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर मिल सकता है। यह मौका आपके करियर में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7

⚖️ तुला राशि (Libra)

Horoscope तुला राशि के जातकों के लिए रविवार खुशियां और आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। कारोबार में प्रगति होगी और जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। पहले किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। समय पर किए गए प्रयासों का पूरा लाभ मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 5

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

Horoscope वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको अपनी भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, क्योंकि आपकी जल्दबाजी रिश्तों में दूरियां पैदा कर सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, इससे मुश्किल परिस्थितियों में भी अच्छे नतीजे हासिल कर सकेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए दिन अनुकूल है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे।

शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 1

🏹 धनु राशि (Sagittarius)

Horoscope धनु राशि के जातकों के लिए रविवार शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने और किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को काम की अधिकता के कारण व्यस्त रहना पड़ सकता है।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8

🐐 मकर राशि (Capricorn)

Horoscope मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ नए अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी मदद से किसी जरूरतमंद का काम पूरा होगा, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। करियर और कारोबार में बेहतर संभावनाओं की तलाश में बाहर निकलने पर अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। खरीदारी करते समय वस्तु की गुणवत्ता और उससे जुड़ी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाए रखें और बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 4

🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

Horoscope कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवार शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यापारिक संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं और आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़ी कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है। रचनात्मक गतिविधियों में भी मन लगेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9

🐟 मीन राशि (Pisces)

Horoscope मीन राशि वालों के लिए रविवार बीते दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आज उन गतिविधियों को प्राथमिकता दें, जिनसे आपको खुशी और संतुष्टि मिलती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जहां आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होने से आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिए दिन अच्छा है। लवमेट अपने रिश्ते के बारे में परिवार से बातचीत कर सकते हैं और उन्हें परिजनों का समर्थन मिलने की संभावना है। माता-पिता की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 7

ये भी पढ़े: Chhatarpur Jyoti Chaurasia murder case:छतरपुर ज्योति चौरसिया हत्याकांड: पति ने दोस्त के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार