लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 18 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज शुक्रवार के दिन प्रीति योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। साथ ही संतान सप्तमी का व्रत रखा जाएगा। शाम 4:34 बजे मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के इस बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को खर्च और फैसलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए धन लाभ के कई अवसर सामने आएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपकी समस्या का समाधान करने में मददगार साबित हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किसी रिश्तेदार को उधार दिए पैसे वापस मिलने से आर्थिक योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं और क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सहकर्मी की मदद से ऑफिस के लंबित काम पूरे होंगे और टीमवर्क की सराहना हो सकती है।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 5
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार से आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। हालांकि, गैर-जरूरी चीजों पर अधिक पैसा खर्च करने से बचना जरूरी होगा।
शुभ रंग: आड़ू
शुभ अंक: 9
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। परिवार के लोग आपके किसी काम की प्रशंसा कर सकते हैं। नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। आज किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ सकती है और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रहेगा और भविष्य में चयन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, खानपान को लेकर लापरवाही न करें। भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति आपको अपनी बातों में उलझा सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। दोस्त आपका हौसला बढ़ाएंगे और उनके साथ अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में राहत मिलने से मानसिक तनाव कम होगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के पारिवारिक संबंधों में तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है। किसी क्लाइंट के साथ वीडियो मीटिंग के दौरान उपयोगी सुझाव मिलेंगे। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। कुल मिलाकर दिन संतोषजनक रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज किसी करीबी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मंदिर में कुछ समय बिताने से मानसिक शांति महसूस होगी। स्टेशनरी का कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभदायक हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर के बड़े लोगों से मिलने वाली सलाह भविष्य की योजनाओं में उपयोगी साबित हो सकती है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपलब्धि का दिन है; किसी रचना के प्रकाशन के साथ सम्मान मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन रहेगा और नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। घर पर किसी खास मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण काम को समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3

