Emergency Landing Jaipur Airport Frankfurt FlightEmergency Landing Jaipur Airport Frankfurt Flight
Spread the love

Emergency Landing Jaipur Airport Frankfurt Flight:जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान (Flight AI-2030) को सुरक्षा कारणों के चलते राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर अचानक उतारना पड़ा। विमान में प्लेन हाईजैक होने का अलर्ट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं और फौरन विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

Emergency Landing Jaipur Airport Frankfurt Flight:अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को विमान को लेकर एक हाईजैक का अलर्ट प्राप्त हुआ था। इसके बाद विमान के पायलट ने कुछ सेकंड के लिए ‘स्क्वाक-7500’ (Squawk-7500) कोड घोषित किया, जो आमतौर पर विमान अपहरण या आपातकालीन स्थिति का संकेत होता है। इस कोड के एक्टिव होते ही देश भर की सुरक्षा एजेंसियां और एविएशन अथॉरिटी अलर्ट मोड पर आ गईं।

इसके बाद आनन-फानन में विमान को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया और सुबह करीब 9:45 बजे इसे एयरपोर्ट के आइसोलेशन वे पर सुरक्षित उतार लिया गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए जयपुर के सांगानेर और ईएचसीसी (EHCC) अस्पताल को भी पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया था, साथ ही दिल्ली से नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की टीम को भी रवाना किया गया था। मुख्यमंत्री ने भी तुरंत पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पायलट की गलती से दबा था बटन

Emergency Landing Jaipur Airport Frankfurt Flight:प्राथमिक जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना एक तकनीकी भूल का नतीजा थी। बताया जा रहा है कि पायलट से गलती से आपातकालीन बटन दब गया था, जिसकी वजह से सिस्टम में हाईजैक का झूठा अलर्ट जनरेट हो गया और इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

इस घटना के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है, लेकिन शुरुआती पड़ताल में इसे पायलट की मानवीय भूल ही माना जा रहा है।

read this:-Imperial Heights Nalasopara : नालासोपारा की इम्पीरियल हाइट्स इमारत में लगी भयानक आग, दो महिलाओं की मौत और चार सुरक्षित रेस्क्यू