Chain snatching in PatnaChain snatching in Patna
Spread the love

Chain snatching in Patna:बिहार की राजधानी पटना में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला दीघा थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार एक लड़का और लड़की ने मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। शातिर बदमाशों ने एक शख्स के गले से करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

सुबह की सैर के दौरान हुई वारदात

Chain snatching in Patna:मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कुर्जी मोड़ के पास सुबह करीब 7:50 बजे हुई। पीड़ित पंकज कुमार ने बताया कि वह सुबह अपने घर से निकलकर पार्षद कार्यालय की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कुर्जी मोड़ के नजदीक वह एक ऑटो चालक से बात करने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर एक युवक और युवती वहां पहुंचे।

पलक झपकते ही दिया घटना को अंजाम

Chain snatching in Patna:पीड़ित के मुताबिक, बाइक एक युवक चला रहा था और उसके पीछे एक युवती बैठी थी। दोनों ने मौका पाकर पंकज कुमार के पास अपनी मोटरसाइकिल रोकी और पीछे बैठी लड़की ने बिना किसी को मौका दिए उनके गले से सोने कीमती चेन झपट ली। इसके बाद दोनों बाइक तेजी से भगाकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लूटी गई चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये है।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज

Chain snatching in Patna:वारदात के तुरंत बाद पीड़ित पंकज कुमार दीघा थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें आरोपी युवक और युवती साफ तौर पर नजर आ रहे हैं।

पहले भी दे चुके हैं वारदातों को अंजाम

Chain snatching in Patna:शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इसी बाइक सवार जोड़ी ने एक दिन पहले भी शहर में चेन स्नैचिंग की एक अन्य घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब दोनों मामलों को आपस में जोड़कर देख रही है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

read this:-जमशेदपुर में जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का हुआ निर्विरोध चुनाव: प्रतीक अग्रवाल बने नए अध्यक्ष