Air hostess Varsha Turkar murderedAir hostess Varsha Turkar murdered
Spread the love

Air hostess Varsha Turkar murdered:मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से सटे गोंदिया जिले के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोंडरानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अपने एक परिचित युवक के साथ घूमने गई 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की किसी अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार, 14 नवंबर की शाम को हुई इस सनसनीखेज वारदात में मृतका की पीठ पर चार गहरे वार किए जाने की बात सामने आई है।

प्रेम विवाह के बाद पुणे में कर रही थी नौकरी

Air hostess Varsha Turkar murdered:मिली जानकारी के अनुसार, मृतका वर्षा तुरकर मूल रूप से बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र के नवेगांव की रहने वाली थीं। उन्होंने करीब चार साल पहले समर सैयद नामक युवक से प्रेम विवाह किया था और वर्तमान में वह पुणे में रहकर एयर होस्टेस के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उनकी एक (तीन साल की) बेटी भी है। दीपावली के पावन पर्व पर वर्षा अपनी बेटी के साथ अपने मायके आई हुई थीं।

मंदिर दर्शन के दौरान हुआ हमला, लूटपाट की आशंका

Air hostess Varsha Turkar murdered:परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पढ़ाई के दौरान वर्षा की पहचान गोंदिया के एक युवक से हुई थी, जिसके संपर्क में वह लंबे समय से थीं। चौदह नवंबर को वर्षा इसी परिचित युवक के साथ महाराष्ट्र के बोंडरानी स्थित वैनगंगा नदी तट के पास मंदिर घूमने गई थीं।

शाम करीब छह बजे उक्त युवक ने मृतका के बहनोई अश्विनी उर्फ पप्पू पटले को फोन कर घटना की जानकारी दी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ लूटपाट की है और वर्षा पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल वर्षा को खैरलांजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाराष्ट्र पुलिस कर रही है मामले की जांच

Air hostess Varsha Turkar murdered:चूंकि घटनास्थल महाराष्ट्र के दौनीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच वही की पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय साथ मौजूद परिचित युवक और मृतका के बहनोई से पूछताछ की जा रही है। वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का मानना है कि साथ गए युवक से पूछताछ के बाद ही इस पूरी घटना का पर्दाफाश हो सकेगा कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और लूटपाट की बात कितनी सच है।

read this:-Sagar spurious liquor death: सागर में संदिग्ध शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; आबकारी विभाग ने दुकान सील की