BJP Akali Dal Alliance PunjabBJP Akali Dal Alliance Punjab
Spread the love

BJP Akali Dal Alliance Punjab:पंजाब की सियासत से एक बेहद महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक बार फिर हाथ मिलाने का फैसला किया है। इस नए राजनीतिक समीकरण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, जहां गठबंधन की आधिकारिक घोषणा की जा रही है।

भाजपा मुख्यालय में हो रही है अहम बैठक

BJP Akali Dal Alliance Punjab:मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में दोपहर एक बजे से शुरू हुई इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की रूपरेखा साझा की जा रही है। इस मौके पर अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद हैं। दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की एक मंच पर मौजूदगी ने पंजाब के आगामी राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।

कृषि कानूनों के कारण 2020 में टूटा था पुराना रिश्ता

BJP Akali Dal Alliance Punjab:गौरतलब है कि भाजपा और अकाली दल देश के सबसे पुराने राजनीतिक सहयोगियों में से एक रहे हैं। हालांकि, सितंबर 2020 में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने एनडीए (NDA) से अपना नाता तोड़ लिया था। बाद में किसानों के लंबे आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने इन कानूनों को वापस ले लिया था। पिछले कुछ समय से दोनों पार्टियों के बीच नजदीकियां बढ़ने के संकेत मिल रहे थे, खासकर जब अमित शाह ने हाल ही में पंजाब में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया था।

अलग-अलग चुनाव लड़ने से दोनों दलों को हुआ था नुकसान

BJP Akali Dal Alliance Punjab:इतिहास पर नजर डालें तो दोनों पार्टियों ने एक साथ मिलकर 1998 से 2019 तक छह लोकसभा चुनाव और 1997 से 2017 तक पांच विधानसभा चुनाव लड़े हैं। गठबंधन टूटने के बाद दोनों दलों को चुनावी मैदान में भारी नुकसान उठाना पड़ा:

  • 2022 विधानसभा चुनाव: अलग-अलग चुनाव लड़ने पर अकाली दल अपने इतिहास के सबसे खराब प्रदर्शन के साथ महज 3 सीटों पर सिमट गया, जबकि भाजपा को केवल 2 सीटें मिलीं। इससे पहले 2017 में साथ लड़ते हुए अकाली दल ने 15 और भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं।
  • 2024 लोकसभा चुनाव: 2024 के आम चुनावों से पहले भी गठबंधन की अटकलें लगी थीं, लेकिन बात नहीं बन सकी। नतीजतन, पंजाब में अकाली दल को सिर्फ 1 सीट से संतोष करना पड़ा और भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

read this:-Nagpur Mumbai Duronto Express: नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर दोबारा पथराव: A2 कोच की खिड़की का बाहरी कांच चटका, कोई यात्री घायल नहीं