BhopalBhopal
Spread the love

रिपोर्टर: अरविन्‍द सिंह

Bhopal : मिसरोद थाना क्षेत्र से विवाह का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज होने और आरोपी के जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़िता ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर, आरोपी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पैसों की मांग से जुड़ा मामला बताया है।

डेढ़ साल तक विवाह का आश्वासन देकर बनाए संबंध

Bhopal पीड़िता के अनुसार, आरोपी राजकुमार उर्फ प्रिंस पाटीदार से उसकी पुरानी पहचान थी। पीड़िता रियल एस्टेट और आयुर्वेदिक क्लीनिक मैनेजमेंट का कार्य देखती है। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले राजकुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उससे शादी करने का वादा किया। जनवरी 2025 में आरोपी उसे अपने फार्म हाउस ले गया, जहाँ विवाह का भरोसा देकर संबंध बनाए। इसके बाद लंबे समय तक शादी का झांसा देकर शोषण किया गया और बाद में मुकर गया।

जेल से छूटने के बाद केस वापस लेने का दबाव

Bhopal शादी से इनकार के बाद पीड़िता की शिकायत पर अगस्त में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। अदालत में चालान पेश होने के बाद आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है। पीड़िता का दावा है कि बाहर आते ही आरोपी पक्ष की ओर से उस पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इसी वजह से उसने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

पैसों के लेनदेन पर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

Bhopal मामले में ब्लैकमेलिंग और पैसों के लेनदेन के आरोपों पर दोनों पक्षों की अलग-अलग राय है। युवती का कहना है कि उसने कोई ब्लैकमेलिंग नहीं की। आरोपी पक्ष ने समझौता करने के लिए 25 लाख रुपये की पेशकश की थी, जिसे उसने ठुकरा दिया क्योंकि वह शादी चाहती थी। उसने एफआईआर में भी उल्लेख किया है कि यदि आरोपी सिर्फ पैसों के दम पर मामला निपटाना चाहता है, तो उसे रहने के लिए घर और 50 लाख रुपये देने होंगे।

दूसरी ओर, राजकुमार का कहना है कि संबंध दोनों की आपसी सहमति से बने थे और उसने कभी शादी का वादा नहीं किया था, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के विवाहित होने के बारे में जानते थे। आरोपी ने 25 लाख के प्रस्ताव से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि युवती ने केस वापस लेने के बदले डेढ़ करोड़ का मकान और 50 लाख रुपये मांगे थे, जिसे न मानने पर झूठा केस दर्ज कराया गया।

ये भी पढ़े: क्या सिर्फ वीकेंड पर एक्सरसाइज करना है काफी? जानें हेल्दी हार्ट के लिए हफ्ते में कितने दिन करें वर्कआउट