BhojpurBhojpur
Spread the love

रिपोर्टर: नेहा गुप्‍ता

Bhojpur : बिहार के भोजपुर जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहाँ कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया स्टेशन नर्सरी रोड चबूतरा के पास एक किशोर को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि इस जानलेवा हमले की मुख्य वजह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद है। गोली किशोर के कमर के दाहिने हिस्से में लगी है, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Bhojpur दोस्त और परिजन आनन-फानन में ले गए अस्पताल, छात्र की हालत नाजुक

घायल किशोर की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के धन्डीहा गांव (वार्ड नंबर 4) निवासी देव किशोर यादव के 16 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दिनेश इंटर का छात्र है। वारदात के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

Bhojpur कुल्हड़िया स्टेशन के पास वारदात, इलाके में फैला तनाव

चश्मदीदों के अनुसार, घटना कुल्हड़िया स्टेशन नर्सरी रोड पर स्थित एक चबूतरे के पास हुई, जहाँ विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने दिनेश पर फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से धन्डीहा गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

Bhojpur छानबीन में जुटी स्थानीय पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज

वारदात की सूचना मिलते ही कोईलवर थाने की पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। पुलिस बल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

ये भी पढ़े: Sheikhpura में दर्दनाक घटना: पारिवारिक विवाद के बाद मां ने 6 महीने की बेटी संग खाया जहर, दोनों की मौत