रिपोर्टर: ओमकार दुबे
Baruipur Rape Accused Killed in Encounter : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी और उसकी हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह एनकाउंटर उस समय हुआ जब पुलिस आरोपी को वारदात की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम सीन पर लेकर गई थी। इस घटना के बाद आरोपी की मां ने उसके कुकृत्यों से तंग आकर उसका शव लेने से साफ इनकार कर दिया है।
Baruipur Rape Accused Killed in Encounter सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस पर दागीं गोलियां
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बीती रात करीब 12:45 बजे आरोपी प्रभास मंडल को घटना स्थल पर ‘सीन रीक्रिएशन’ (वारदात को फिर से समझने) के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने टीम पर गोलियां भी चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Baruipur Rape Accused Killed in Encounter क्या था मामला जिसने सुलग उठा था बारुईपुर?
बता दें कि रविवार को बारुईपुर के सुर्ज्यपुर हाट इलाके में एक बोरी के अंदर से नाबालिग बच्ची का शव मिला था। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे इलाके में भारी जनाक्रोश फैल गया था। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर टायरों में आग लगा दी थी और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। उग्र भीड़ ने शक के आधार पर एक अन्य व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या भी कर दी थी। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में प्रभास मंडल को घटना से ठीक पहले बच्ची के साथ देखा गया था, जिसके बाद वह मुख्य संदिग्ध बन गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और घटना की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है।
Baruipur Rape Accused Killed in Encounter ‘दिनभर नशे में रहता था, उसने जो किया उसकी सजा मिली’
बेटे के एनकाउंटर की खबर मिलने पर आरोपी प्रभास मंडल की मां ने बेहद कड़ा और भावुक रुख अपनाया। उन्होंने पुलिस को उसका शव लेने से मना करते हुए कहा, “मुझमें अस्पताल जाने की हिम्मत नहीं है और मैं उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहती। एक मां होने के नाते मुझे दुख जरूर है, लेकिन उसने जो घिनौना काम किया था, उसके लिए उसे सजा मिल चुकी है और अब मुझे शांति मिली है। वह मेरी कोई बात नहीं सुनता था और दिन भर नशे में डूबा रहता था।”

