SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Sheikhpura : जिले के बरबीघा क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। माउर गांव स्थित ‘मेसर्स चन्देश्वर एंड संस’ फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात कार सवार हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

Sheikhpura कार सवार अपराधियों ने कर्मियों को पीटा, गल्ले से उड़ाए 2 लाख रुपये

घटना शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे की है। बताया जाता है कि एक कार में सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां दाखिल होते ही अपराधियों ने हथियार लहराते हुए पंप कर्मियों पर हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने गल्ले में रखे लगभग 2 लाख रुपये नकद जबरन लूट लिए। इस अचानक हुए हमले से सभी पेट्रोल पंप कर्मचारी गहरे दहशत में हैं।

पहचान छिपाने की चाल: सीसीटीवी तोड़े और DVR उखाड़ ले गए

लूट की वारदात के बाद अपनी पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने शातिराना चाल चली। उन्होंने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और सबूत मिटाने की नीयत से सीसीटीवी का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। पंप मैनेजर के अनुसार, कुछ समय से उनसे रंगदारी की मांग की जा रही थी, जिसकी लिखित शिकायत पहले ही शेखपुरा एसपी और एसडीपीओ को दी जा चुकी थी।

एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी, जल्द होगा गिरोह का पर्दाफाश

घटना की खबर मिलते ही एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों के इस गिरोह को जल्द ही बेनकाब कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर करें ये आसान उपाय, धन, विवाह, नौकरी और परिवार की परेशानियों से मिल सकती है राहत