Bagaha Water Dispute MurderBagaha Water Dispute Murder
Spread the love

Bagaha Water Dispute Murder:बगहा: बिहार के बगहा में खेत की सिंचाई के लिए पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रामनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के दौरान फरसा से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान खटौरी गांव निवासी मैनेजर मांझी के रूप में हुई है। उनका भाई गुड्डू मांझी भी हमले में घायल हुआ है और उसका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है।

खेत में पानी बंद मिलने पर शुरू हुआ विवाद

Bagaha Water Dispute Murder:परिजनों के मुताबिक, मैनेजर मांझी के चाचा प्रसाद मांझी पकड़ी गांव के पास खिरिया सरेह स्थित बंटाई वाले खेत में पानी पटवन की स्थिति देखने पहुंचे थे। वहां उन्हें पानी बंद मिला। इसको लेकर उन्होंने कथित तौर पर भगेलू चौधरी से जानकारी मांगी।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया।

घर से दोनों भाइयों को बुलाकर ले गए चाचा

Bagaha Water Dispute Murder:बताया जा रहा है कि विवाद के बाद प्रसाद मांझी घर लौटे और उन्होंने अपने भतीजों मैनेजर और गुड्डू को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों भाई भगेलू चौधरी के घर पहुंचे।

वहां एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान भगेलू चौधरी ने फरसा से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान मैनेजर मांझी की मौत

Bagaha Water Dispute Murder:घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान मैनेजर मांझी ने दम तोड़ दिया, जबकि गुड्डू मांझी का उपचार जारी है।

बताया गया है कि मैनेजर मांझी हरिनगर चीनी मिल के जबका स्थित फार्म विभाग में काम करते थे।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bagaha Water Dispute Murder:घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भगेलू चौधरी और उसके बेटे कृष्णा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उनके पास से घटना में इस्तेमाल फरसा भी बरामद किया गया है।

मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गांव में पसरा मातम

Bagaha Water Dispute Murder:मैनेजर मांझी का शव गांव पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में भी तनाव का माहौल बताया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का अंतिम संस्कार आज किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

read this:-जमशेदपुर में स्वास्थ्य पहल: नि:शुल्क नेत्र शिविर में 76 लोगों की जांच, 11 का होगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन