रिपोर्टर: दीनानाथ माऔर
Aurangabad : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औरंगाबाद के दाउदनगर पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सासाराम के एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री के काफिले का जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
एनएच-139 पर कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब
Aurangabad पटना से सासाराम की यात्रा के क्रम में जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री का काफिला दाउदनगर पहुंचा, एनएच-139 स्थित पटना रोड पर जदयू प्रखंड कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मंत्री के स्वागत के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी समय से कतारबद्ध होकर उनका इंतजार कर रहे थे। काफिला पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ जोरदार नारेबाज़ी कर उनका स्वागत किया गया।
माला, बुके और अंगवस्त्र से हुआ सम्मान
Aurangabad अभिनंदन समारोह के दौरान स्थानीय नेताओं ने मंत्री निशांत कुमार को फूलों की मालाएं पहनाईं। इसके साथ ही उन्हें गुलदस्ता (बुके) और पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बनता था, जिन्होंने मंत्री के समर्थन में जमकर नारे लगाए।
भविष्य के नेतृत्व को लेकर जताई गई उम्मीद
Aurangabad इस गरिमामयी स्वागत कार्यक्रम में रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह समेत कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि निशांत कुमार बिहार का भविष्य हैं। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में अभूतपूर्व सुधार और विकास को नई गति मिलने की पूरी उम्मीद है।
ये भी पढ़े: आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें गट हेल्थ के लिए क्या पिएं

