ARNAB Cyclone Odisha Impact:ओडिशा में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच चक्रवाती प्रभाव (डीप डिप्रेशन) का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है, और ताजा घटना में जटणी-पिपिली मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिरने से भारी जाम लग गया।
जटणी-पिपिली मार्ग पर दो घंटे बाधित रहा ट्रैफिक
ARNAB Cyclone Odisha Impact:भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जटणी-पिपिली मुख्य सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा पेड़ आ गिरा।- पेड़ के सड़क पर गिरने से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।
- घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
मौसम विभाग का अपडेट: डीप डिप्रेशन का असर
ARNAB Cyclone Odisha Impact:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठा यह डीप डिप्रेशन (गहरा दबाव) तट को पार कर चुका है।
- यह सिस्टम 23-24 सितंबर की दरमियानी रात आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम के पास तट से गुजरा, जिसके दौरान हवा की रफ्तार 55 से 75 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई।
- 24 सितंबर को सुबह इसका केंद्र उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के गोपालपुर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के पास केंद्रित रहा।
- मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 12 से 24 घंटों के दौरान यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन इसके प्रभाव से ओडिशा और आसपास के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

