Spread the love

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। काफी अटकलों के बाद अब यह आधिकारिक हो चुका है कि शुभेंदु अधिकारी बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु के नाम पर मुहर लगा दी गई है।


राज्यपाल से मुलाकात और सरकार बनाने का दावा

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी अब से कुछ ही देर में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। वह राज्यपाल के समक्ष बहुमत का आंकड़ा पेश कर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे। बीजेपी ने इस चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर ममता बनर्जी के किले को ध्वस्त किया है।

ऐतिहासिक शपथ ग्रहण की तैयारी

राज्यपाल से न्योता मिलने के बाद शनिवार (9 मई) सुबह 11 बजे कोलकाता में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह बंगाल के इतिहास में पहली बार होगा जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य की कमान संभालेगी।

शुभेंदु ही क्यों? ममता को दो बार पटखनी देने का इनाम

शुभेंदु अधिकारी को इस पद के लिए चुने जाने के पीछे कई ठोस कारण माने जा रहे हैं:

  • ममता बनर्जी को सीधी शिकस्त: शुभेंदु ने न केवल 2021 में नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया, बल्कि इस बार उनके गढ़ भवानीपुर में भी उन्हें मात देकर अपनी ताकत साबित की।
  • प्रचंड बहुमत के आर्किटेक्ट: बीजेपी को 207 सीटों तक पहुँचाने में उनकी रणनीतिक भूमिका अहम रही है।
  • प्रशासनिक अनुभव: पूर्व में मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहने के कारण उनके पास सरकार चलाने का पर्याप्त अनुभव है।
  • शीर्ष नेतृत्व का भरोसा: वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक बनकर उभरे हैं।