JabalpurJabalpur
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Jabalpur Pregnant Woman Attacked Land Dispute : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के मझौली थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने अपने ही परिवार की चार महीने की गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के पेट पर जोर से लात मार दी गई, जिसके कारण कोख में पल रहे मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस खौफनाक वारदात के बाद न्याय की आस में पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Jabalpur Pregnant Woman Attacked Land Dispute रिश्तेदारों ने हाथ पकड़े और ममेरे भाई ने पेट पर मार दी लात

पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, पैतृक जमीन को लेकर उसका अपने ही मामा, मामी और ममेरे भाई के साथ विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन इसी रंजिश में रिश्तेदारों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। बर्बरता की हदें पार करते हुए मामी ने महिला के दोनों हाथ जकड़ लिए, ताकि वह अपना बचाव न कर सके, और इसी बीच मामा के लड़के दुर्गेश साहू ने उसके पेट पर पूरी ताकत से लात मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि पेट में पल रहे चार माह के शिशु की मौत हो चुकी है।

Jabalpur Pregnant Woman Attacked Land Dispute नल उखाड़कर पति को पीटा, घर पर अकेली देख पत्नी पर ढाया कहर

पीड़िता के पति ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि विवाद तब शुरू हुआ जब उसने अपने मामा-मामी से हक की जमीन मांगी। इस बात से नाराज होकर उन्होंने घर के पास लगा सरकारी नल उखाड़ दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस झड़प में मामा को भी मामूली चोटें आईं, जिसके बाद वे अस्पताल चले गए। पति के घर से जाते ही आरोपियों ने महिला को अकेला पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जब पति वापस लौटा, तो उसकी पत्नी बेहोश और लहूलुहान हालत में तड़प रही थी।

Jabalpur Pregnant Woman Attacked Land Dispute पुलिस ने दर्ज की FIR, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

इस जघन्य और संवेदनशील मामले पर जबलपुर की एएसपी (ASP) अंजू बेनीवाल ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि मझौली थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और अस्पताल से जुड़े दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवजात शिशु की मौत का मामला बेहद गंभीर है, जिसकी हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। फोरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाकर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े: Fake FDA Officers Extortion Mumbai: नकली FDA अफसर बनकर होटल में मारी रेड, रौब दिखाकर की धन उगाही की कोशिश, मामला दर्ज