MumbaiMumbai
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Fake FDA Officers Extortion Mumbai : मुंबई के बोरीवली इलाके से जालसाजी का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक पुरुष और महिला ने खुद को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) का अधिकारी बताकर एक होटल में फर्जी छापेमारी कर दी। आरोपियों ने होटल प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई का धौंस जमाकर पैसे ऐंठने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी यह चालाकी धरी की धरी रह गई और अब बोरीवली पुलिस ने दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

Fake FDA Officers Extortion Mumbai ‘भारत सरकार’ लिखी फर्जी गाड़ी से पहुंचे थे जालसाज

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपियों की पहचान बोरीवली पश्चिम के एकसार रोड निवासी विजय बबन जाधव (42 वर्ष) और वसई की रहने वाली स्वाति विक्रांत तुलसंकर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों जालसाज एक ऐसी गाड़ी से होटल पहुंचे थे, जिस पर “भारत सरकार” और फर्जी सरकारी प्रतीक चिन्ह लगा हुआ था। इसका मकसद होटल के कर्मचारियों और प्रबंधन पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना था ताकि कोई उन पर शक न कर सके।

Fake FDA Officers Extortion Mumbai कमियां उजागर करने की धमकी देकर मांगी मोटी रकम

होटल में दाखिल होते ही दोनों आरोपियों ने खुद को बड़ा प्रशासनिक अधिकारी बताया और परिसर की जांच शुरू कर दी। चेकिंग का नाटक करते हुए उन्होंने होटल प्रबंधन को खामियों का डर दिखाया। उन्होंने धमकी दी कि नियमों के उल्लंघन के आरोप में होटल को सील किया जा सकता है और भारी जुर्माना लग सकता है। इसी कार्रवाई और बदनामी का खौफ दिखाकर दोनों ने मामले को रफा-दफा करने के एवज में मोटी रकम ऐंठने की कोशिश की।

Fake FDA Officers Extortion Mumbai पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपियों को थमाया नोटिस

होटल प्रबंधन की सतर्कता और संदेह के कारण यह पूरा फर्जीवाड़ा बेनकाब हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोरीवली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की विस्तृत छानबीन के लिए दोनों आरोपियों को कानूनी नोटिस जारी किया है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या इन्होंने पहले भी किसी अन्य जगह इस तरह की ठगी को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़े: Odisha Vigilance Raid VIMSAR: VIMSAR के दो बाबुओं के घर विजिलेंस का छापा, साधारण मकानों के भीतर छिपा था कुबेर का खजाना