MorenaMorena
Spread the love

रिपोर्टर: प्रताप सिंह बघेल

Morena : जिले के बानमोर थाना क्षेत्र स्थित फड़का पुरा (फड़ का पुरा) मोहल्ले में एक किराना दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भड़कने के दौरान दुकान में रखे फ्रिज में तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर दुकान संचालक और उनका बेटा झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

रात करीब 9 बजे भड़की आग, फ्रिज में हुआ जोरदार धमाका

Morena प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बानमोर कस्बे के फड़का पुरा इलाके में रात लगभग 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दुकान में मोमबत्ती गिरने या आग लगने के बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई और इसी बीच फ्रिज में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों और संबंधित टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया।

पिता-पुत्र झुलसे, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

Morena हादसे के समय दुकान में मौजूद संचालक और उनके पुत्र आग व धमाके की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

दुकान का सामान जलकर राख, भारी नुकसान

Morena इस अग्निकांड में किराना दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग और फ्रिज ब्लास्ट की इस घटना से संचालक परिवार को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़े: जामताड़ा में मानवता की मिसाल: 96 घंटे से पड़े अज्ञात शव का संजय अग्रवाल ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार