JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : झारखंड स्टेट ओलंपियाड-2024 में शानदार प्रदर्शन कर जामताड़ा का मान बढ़ाने वाले सात मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना (जामताड़ा) के सौजन्य से कंबाइंड बिल्डिंग स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने सभी चयनित छात्रों को एचपी लैपटॉप, माउस, यूएसबी, बैग, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

विभिन्न विषयों में छात्रों ने दर्ज की राज्यस्तरीय कामयाबी

Jamtara प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में बेहतरीन अंक जुटाए:

  • अंग्रेजी: जामताड़ा प्रखंड के यूएचएस केलाही के कक्षा 7 के छात्र कौशिक गोराई (21 अंक) ने दूसरा स्थान और आरके+2 हाई स्कूल नाला के कक्षा 9 के छात्र गोविंदा बक्शी (41 अंक) ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, बेसिक स्कूल मिहिजाम की कक्षा 7 की छात्रा आयशा परवीन (20 अंक) भी तीसरे स्थान पर रहीं।
  • गणित: फतेहपुर प्रखंड के यूएमएस मंझलाडीह के कक्षा 8 के छात्र सुमित कुमार पंडित (45 अंक) और आरके+2 हाई स्कूल नाला के कक्षा 9 के छात्र हर्ष कुमार डोकानिया (43 अंक) ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
  • विज्ञान व सामाजिक विज्ञान: कुंडहित प्रखंड के आरके हाई स्कूल अंबा के कक्षा 7 के छात्र राहुल लायेक ने विज्ञान में 77 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। नाला प्रखंड के यूएमएस मोहनपुर के कक्षा 8 के छात्र सौरव घोष ने सामाजिक विज्ञान में 27 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान बनाया।

शिक्षा पदाधिकारी ने बढ़ाया उत्साह, अधिक भागीदारी की अपील

Jamtara इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने कहा कि राज्यस्तरीय ओलंपियाड जैसी स्पर्धाएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त मंच देती हैं। उन्होंने विजेताओं की मेहनत की सराहना करते हुए जिले के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों से भी ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने का आह्वान किया तथा हर संभव विभागीय सहयोग का भरोसा दिलाया।

समारोह में इनकी रही मौजूदगी

Jamtara सम्मान कार्यक्रम में एडीपीओ रश्मि एक्का, एपीओ मनोज कुमार, एपीएम विभाष चन्द्र महतो, लेखापाल अनिल कुमार के अलावा विभागीय कर्मी विनोद राजहंस और कामाख्या कुमार मंडल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: ग्वालियर में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश: 11वीं पास युवक बना डॉक्टर, राजस्थान SOG ने दबोचा