Jhunjhunu Zila Pramukh ElectionJhunjhunu Zila Pramukh Election
Spread the love

Jhunjhunu Zila Pramukh Election:राजस्थान की झुंझुनूं जिला परिषद के प्रमुख पद के लिए होने वाले चुनाव ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए महज 22 वर्ष की कोमल भंवरिया को मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया है। बुधवार को कोमल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व जिला प्रमुख और मौजूदा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने ताल ठोकी है। रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग के अनुसार, दोनों प्रमुख दलों से एक-एक नामांकन प्राप्त होने के बाद अब सीधा मुकाबला युवा जोश और राजनीतिक अनुभव के बीच तय हो गया है।

22 वर्षीय कोमल ने वार्ड 16 से दर्ज की थी बड़ी जीत

Jhunjhunu Zila Pramukh Election:गुढ़ागौड़जी तहसील के ग्राम जितरवालों की ढाणी निवासी कोमल भंवरिया (पत्नी विनोद कुमार) ने हाल ही में संपन्न जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 7,396 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम देवी को 5,075 वोट मिले। कोमल ने 2,321 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इसी वार्ड में भाजपा की बेबी कुमारी को 2,843 और निर्दलीय अनुजा कुमारी को 1,860 वोट मिले थे।

41 में से 29 सीटों के साथ कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत

Jhunjhunu Zila Pramukh Election:जिला परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए कुल 41 वार्डों में से 29 पर कब्जा जमाया है। वहीं, भाजपा के खाते में 11 सीटें गई हैं और एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। आंकड़ों के लिहाज से कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है, जिसके चलते कोमल भंवरिया की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

67 साल के इतिहास में ओला परिवार का रहा है दबदबा

Jhunjhunu Zila Pramukh Election:वर्ष 1959 में गठित झुंझुनूं जिला परिषद का लगभग 67 वर्षों का राजनीतिक सफर रहा है, जिस पर लंबे समय तक कांग्रेस और विशेष रूप से ओला परिवार का प्रभाव देखने को मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला ने 1961 से 1977 तक करीब 16 वर्षों तक इस पद को संभाला, जो अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। उनके बाद वर्तमान सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला दो बार और डॉ. राजबाला ओला भी जिला प्रमुख रह चुकी हैं।

2020 में बदला था समीकरण, 2026 में फिर कांग्रेस की वापसी के संकेत

Jhunjhunu Zila Pramukh Election:साल 2020 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के दशकों पुराने वर्चस्व को तोड़ते हुए बहुमत प्राप्त किया था और हर्षिनी कुल्हरी जिले की पहली भाजपा जिला प्रमुख बनी थीं। अब 2026 के चुनावों में 29 सीटें जीतकर कांग्रेस ने फिर से बाजी पलट दी है। अब तक हुए कुल 13 जिला प्रमुखों में से अधिकांश कांग्रेस से रहे हैं, और अब पार्टी ने युवा नेतृत्व पर दांव लगाकर नई राजनीतिक दिशा देने की कोशिश की है।

read this:-Yogi Adityanath: यूपी में मुख्यमंत्री के चेहरे पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- ‘हमारे लिए कमल का फूल ही सब कुछ है, सबको पता है सीएम फेस कौन होगा’