Anant Singh Daughter Haldi : बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खासी सुर्खियों में है। सोमवार रात आयोजित हुई हल्दी की रस्म के दौरान जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां मशहूर गायिका खुशी कक्कर के गानों पर मेहमान और समर्थक जमकर थिरके। इस समारोह के दौरान नोटों की बारिश होने की चर्चा भी तेज है और इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल फुटेज में अनंत सिंह भी सोफे पर बैठकर कार्यक्रम और संगीत का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
25 नवंबर को होगी खास घोड़ा रेस प्रतियोगिता
Anant Singh Daughter Haldi:शादी के आयोजन को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के विवाह समारोह के तहत 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से घोड़ा रेस प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बिहार के अलावा अन्य राज्यों और बाहर से भी कई लोग दर्जनों घोड़ों के साथ पहुंचे हैं।
तैयारियों का खुद जायजा ले रहे अनंत सिंह
Anant Singh Daughter Haldi:घोड़ा रेस के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। विधायक अनंत सिंह खुद मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाओं और ट्रैक का निरीक्षण कर रहे हैं। वे अपने समर्थकों के साथ मिलकर प्रतियोगिता स्थल को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

