रिपोर्टर: शिवम तिवारी
Datia : पुलिस ने देर रात फरार व वांछित आरोपियों के खिलाफ विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मुहिम के दौरान पुलिस टीमों ने 12 स्थाई वारंटियों को दबोच लिया, जबकि 49 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से आपराधिक तत्वों और बदमाशों में खलबली मच गई है।
गुंडा-बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों की औचक जांच
Datia कॉम्बिंग गश्त के तहत पुलिस ने जिले भर में सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 117 गुंडा-बदमाशों और 58 हिस्ट्रीशीटरों की आकस्मिक चेकिंग की। इसके साथ ही अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर निगरानी के दायरे में आने वाले तत्वों की गतिविधियों का भी सत्यापन किया गया।
रात में संदिग्धों, होटलों और ढाबों की तलाशी
Datia अभियान के दौरान पुलिस दलों ने देर रात बेवजह घूमते पाए गए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी ली। इसके अलावा प्रमुख मार्गों के किनारे स्थित होटलों, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सघन जांच की गई, ताकि संदिग्धों या छिपे हुए अपराधियों का सुराग लगाया जा सके।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम
Datia पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। देर रात तक चली इस गश्त से असामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल देखा गया।
ये भी पढ़े: मुरैना हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार कंटेनर, केबिन काटकर निकाला चालक का शव

