JamtaraJamtara
Spread the love

रिपोर्टर: रतन कुमार

Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं।

विशेष टीम का गठन कर तकनीकी साक्ष्यों पर की गई कार्रवाई

Jamtara मिहिजाम थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ वसीम रजा ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस संबंध में कानगोई निवासी शिव कुमार पासी की शिकायत पर मिहिजाम थाना में 2 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर पूर्वी सिंहभूम जिले के रहने والے आतिश कोयरी, प्रेम गोराई और सोमु पात्रो को दबोच लिया।

अधिक पैसों का लालच देकर बाहर से बुलाई गई थी गैंग

Jamtara पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला है। उन्होंने खुलासा किया कि मिहिजाम क्षेत्र के ही रहने वाले जयराम और आर्यन नामक युवकों ने उन्हें बड़ी रकम कमाने और अधिक पैसे देने का लालच दिया था, जिसके बाद वे इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस अब इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों और मुख्य साजिशकर्ताओं की भूमिका की भी बारीकी से जांच कर रही है।

भारी मात्रा में हथियार और लूटे गए आभूषण जब्त

Jamtara पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा डकैती में लूटे गए जेवरात—एक जोड़ी पायल, गले का हार और एक सोने की चेन भी पुलिस के हाथ लगी है। इस पूरी सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप राणा, पुलिस निरीक्षक अब्दुल रहमान समेत साइबर थाना और मिहिजाम थाने के बल की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े: ग्वालियर में 1500 पेटी देसी शराब से भरा ट्रक पुलिस थाने में घुसा, बाउंड्रीवॉल तोड़ी; चालक पर केस दर्ज