Cyber AttackCyber Attack
Spread the love

रिपोर्टर: विपिन साहू

Cyber Attack : इंटरनेट पर यूजर्स की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा खतरा सामने आया है। दुनिया की 178 प्रतिष्ठित कंपनियों और वेबसाइटों को साइबर अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। इस हमले की चपेट में Zoom, CNN, HSBC, Salesforce, IKEA और Equifax जैसी दिग्गज कंपनियां आई हैं। हैकर्स का मुख्य उद्देश्य केवल वेबसाइटों को ठप करना नहीं, बल्कि उन पर आने वाले आम लोगों की निजी जानकारी और पैसों पर हाथ साफ करना था।

Optimizely प्लेटफॉर्म के जरिए फैलाया गया खतरनाक कोड

Cyber Attack इस पूरे साइबर हमले को अंजाम देने के लिए हैकर्स ने वेबसाइटों पर इस्तेमाल होने वाले एक थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म Optimizely का सहारा लिया। इसके जरिए वेबसाइट्स में एक खतरनाक JavaScript कोड इंजेक्ट कर दिया गया।

इस कोड की मदद से हैकर्स की नजर मुख्य रूप से यूजर्स के क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन पर थी। अगर कोई यूजर क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान करता, तो पेमेंट एड्रेस बदलकर सीधे हैकर्स के वॉलेट में पैसा पहुंच जाता। इसके अलावा, यूजर्स की कुकीज (Cookies), स्क्रीनशॉट और Apple के iOS डिवाइस में मैलवेयर डालने के प्रयास की बात भी सामने आई है।

कंपनियों की प्रतिक्रिया और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Cyber Attack मामला सार्वजनिक होने के बाद संबंधित टेक कंपनियों ने जांच शुरू कर दी है। Salesforce ने बयान जारी कर Optimizely की स्क्रिप्ट में किए गए अनधिकृत बदलावों की जांच की पुष्टि की है और एहतियात के तौर पर उस स्क्रिप्ट को डिसेबल कर दिया है। हालांकि, अन्य बड़ी कंपनियों जैसे Zoom, CNN, HSBC और IKEA की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। साइबर सुरक्षा फर्म Hudson Rock ने इन वेबसाइटों के जरिए विजिटर्स तक खतरनाक कोड पहुंचाए जाने के पुख्ता सबूत मिलने की बात कही है।

आम यूजर्स के लिए जरूरी सावधानियां

Cyber Attack यह घटना साबित करती है कि इंटरनेट पर किसी नामी और सुरक्षित दिखने वाली वेबसाइट का इस्तेमाल करते समय भी सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खतरा हमेशा सीधे वेबसाइट से नहीं, बल्कि उसमें जोड़े जाने वाले थर्ड-पार्टी टूल्स से भी आ सकता है।

ऑनलाइन लेनदेन या डिजिटल पेमेंट करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • वेबसाइट का यूआरएल (URL) और ऑथेंटिसिटी हमेशा जांच लें।
  • क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान करते समय वॉलेट एड्रेस को बेहद सावधानी से वेरीफाई करें।
  • अपने बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से आने वाले अलर्ट्स पर लगातार नजर रखें।

ये भी पढ़े: मिसेज उत्तर प्रदेश सीजन-4: ग्वालियर की दीपाली श्रीवास्तव ने जीता सेकंड रनरअप का खिताब