रिपोर्टर: संजय राठौर
Jabalpur : मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर एक महिला का चार वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अहमदनगर निवासी जहांगीर उस्मानी नामक युवक ने खुद को हिंदू बताकर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया। जब पीड़िता ने विवाह करने की बात कही, तो आरोपी ने उसके सामने धर्मांतरण की शर्त रख दी। असलियत सामने आने के बाद पीड़िता ने हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है।
व्यापार के दौरान हुई थी पहचान, नाम छिपाकर रचा प्रेम का जाल
Jabalpur पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत कामकाज के दौरान हुई जान-पहचान से हुई थी। पेशे से ऑटो चालक जहांगीर उस्मानी की मुलाकात महिला से आलू-प्याज के व्यवसाय के सिलसिले में हुई थी। आरोप है कि जहांगीर ने शुरुआत से ही अपना वास्तविक नाम और धर्म छिपाए रखा और खुद को हिंदू बताकर महिला का भरोसा जीता। इसके बाद उसने महिला को प्रेम जाल में उलझाया और शादी का झांसा देकर बीते चार साल तक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
शादी की बात पर रखा धर्मांतरण का प्रस्ताव, विरोध करने पर दी धमकी
Jabalpur लंबे समय तक शोषण झेलने के बाद जब पीड़िता ने आरोपी पर विवाह करने के लिए जोर दिया, तो उसकी सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने शादी करने के एवज में महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि जहांगीर ने उसके घर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदू संगठनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Jabalpur इस मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारी पीड़िता के समर्थन में आगे आए। संगठन के संयोजक नीरज ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश रजक के साथ पीड़िता ने गोहलपुर थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी पक्ष ने थाने परिसर में भी पहुंचकर मामले को दबाने और समझौता करने का दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, मामला दर्ज होते देख मुख्य आरोपी जहांगीर उस्मानी मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: वाराणसी के होटल में खौफनाक वारदात: प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फिर प्रेमी ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

