Congress 181 seats demand UPCongress 181 seats demand UP
Spread the love

Congress 181 seats demand UP:उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन विपक्षी गठबंधन (INDIA गठबंधन) के प्रमुख दल समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है। इस बीच, दोनों दलों के बीच मंगलवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक के टल जाने की खबर सामने आई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है।

क्यों टली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की बैठक?

Congress 181 seats demand UP:सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक होनी थी, जिसे फिलहाल दो-तीन दिनों के लिए टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच मुलाकात हुई थी, जिसके बाद इस बैठक को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय समन्वय समिति

Congress 181 seats demand UP:उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे पर गंभीरता दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी ने एक उच्च स्तरीय 5 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। इस अहम कमेटी की कमान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंपी गई है।

इस समिति में प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। यह कमेटी समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के तालमेल और गठबंधन की शर्तों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बातचीत कर रही है।

सीट शेयरिंग को लेकर क्यों फंसा है पेंच?

Congress 181 seats demand UP:सपा और कांग्रेस के बीच खींचतान की मुख्य वजह सीटों की संख्या और चुनाव क्षेत्र हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सामने 181 सीटों की मांग रखी है।

इस मांग में कई ऐसी सीटें भी शामिल हैं जिन पर वर्तमान में समाजवादी पार्टी के अपने विधायक काबिज हैं। यही वजह है कि दोनों दलों के बीच बात अटक गई है और सीट बंटवारे का फॉर्मूला अभी तक फाइनल नहीं हो पा रहा है। 2022 के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ते हुए 399 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से पार्टी को सिर्फ 2 सीटों पर सफलता मिली थी और अधिकांश सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी।

अब देखना यह होगा कि दोनों दलों के बीच होने वाली अगली बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर क्या सहमति बनती है।

read this:-UP crime news Fatehpur: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, अब समझौते के लिए बना रही दबाव