Delhi Mohan Garden poisoning deathDelhi Mohan Garden poisoning death
Spread the love

Delhi Mohan Garden poisoning death:दिल्ली के द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंद कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर हर पहलू से गहराई से छानबीन कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

Delhi Mohan Garden poisoning death:पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर को मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। कॉलर अर्जुन ने सूचना दी कि लाल फार्म के पास एक बंद गाड़ी के अंदर एक महिला और एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े हैं और उन्होंने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक सफेद रंग की हुंडई सैंट्रो कार की तलाशी ली, जिसके अंदर दोनों लोग अचेत मिले। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय सुरेंद्र (निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली) और 45 वर्षीय गीता (निवासी मोहन गार्डन) के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को कार से ‘सल्फास’ (कीटनाशक) के दो पैकेट भी बरामद हुए हैं।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई दोनों की मौत

Delhi Mohan Garden poisoning death:पुलिस ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल मुआयना (MLC) किया। अस्पताल पहुंचने पर दोनों कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। इलाज के दौरान सबसे पहले गीता की मौत हो गई, और कुछ ही देर बाद सुरेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।

10 साल से संपर्क में थे दोनों, गीता के पति की भी हो चुकी है मौत

Delhi Mohan Garden poisoning death:पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि मृतक सुरेंद्र पिछले लगभग 15 वर्षों से दिल्ली होम गार्ड्स में अस्थायी तौर पर कार्यरत थे और वर्तमान में जहांगीरपुरी में उनकी तैनाती थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। वहीं, मृतका गीता के भी दो बेटे हैं।

इस मामले का सबसे चौकाने वाला पहलू यह है कि मृतका गीता के पति की भी कुछ हफ्ते पहले यानी 17 अक्टूबर को शाहबाद डेयरी इलाके में संदिग्ध हालत में जहर खाने से मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुरेंद्र और गीता पिछले 10 वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे, और सुरेंद्र मृतका के पति को भी पहले से जानता था।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस खौफनाक कदम के पीछे की असल वजह का पता लगाने के लिए विभिन्न एंगल से जांच कर रही है।

read this:-Kerala doctor arrested : हाउस सर्जन से यौन उत्पीड़न के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई