Yamuna Dead Fish PoliticsYamuna Dead Fish Politics
Spread the love

Yamuna Dead Fish Politics:राजधानी दिल्ली में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से ठीक पहले यमुना नदी में मरी हुई मछलियां मिलने के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। जहां एक तरफ सत्तापक्ष ने इसे साजिश करार दिया है, वहीं विपक्ष ने सरकार पर प्रदूषण छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

AAP पर साजिश के तहत मरी मछलियां डालने का आरोप: प्रवेश वर्मा

Yamuna Dead Fish Politics:दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक बयान में आम आदमी पार्टी पर कड़ा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यमुना नदी की सफाई का काम आगे बढ़ रहा है और सरकार पर्यटन तथा रिवरफ्रंट जैसी योजनाएं ला रही है, उससे ‘आप’ नेता बौखला गए हैं।

प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि जहां-जहां छठ पूजा की तैयारियां हो रही हैं, वहां आम आदमी पार्टी के लोग मछली बाजार से मरी हुई मछलियां लाकर पानी में फेंक रहे हैं और इसके वीडियो बनाकर जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने इसे पूर्वांचल के लोगों और लोक आस्था के महापर्व के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज करा दी गई है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सौरभ भारद्वाज का पलटवार, कहा- जांच से डर रही है सरकार

Yamuna Dead Fish Politics:दूसरी ओर, बीजेपी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

सौरभ भारद्वाज ने लिखा कि मंत्री प्रवेश वर्मा भले ही मौखिक रूप से यह कह रहे हैं कि मरी हुई मछलियां बाहर से लाकर यमुना में डाली गई हैं, लेकिन उनकी शिकायत में इस बात का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि असलियत हर कोई जानता है कि मछलियां दूषित और प्रदूषित पानी के कारण मरी हैं। ‘आप’ नेता ने चुनौती दी कि अगर सरकार में दम है तो निष्पक्ष जांच करवाएं, क्योंकि वे डर गए हैं कि जांच होने पर यमुना के वास्तविक प्रदूषण और प्रशासनिक विफलता की पोल खुल जाएगी।

11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का हुआ है उद्घाटन

Yamuna Dead Fish Politics:गौरतलब है कि हाल ही में 12 नवंबर को दिल्ली में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए मुनक नहर के किनारे 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन किया गया है। इस उद्घाटन समारोह में नितिन नवीन और रेखा गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे थे। सरकार का दावा है कि इस बार व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, लेकिन मरी मछलियों के विवाद ने इस पावन पर्व से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी को काफी बढ़ा दिया है।

read this:- Hapur Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो आया सामने