DurgDurg
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Durg : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें बने गुप्त चेंबर से नोटों का अंबार निकल आया। पुलिस ने मौके से कुल 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, हवाला की यह बड़ी रकम रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर डबरापारा के पास घेराबंदी

Durg एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि सफेद रंग की पिकअप (CG 04 QU 5996) में भारी मात्रा में नकदी छिपाकर ले जाई जा रही है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने रात करीब 11 बजे डबरापारा के पास घेराबंदी कर दी और संदिग्ध पिकअप को रोक लिया।

फिल्म ‘पुष्पा’ स्टाइल में बना था सीक्रेट चेंबर, निकला नोटों का पहाड़

Durg जब पुलिस टीम ने पिकअप की बारीकी से जांच की, तो वाहन का पिछला ढांचा संदिग्ध लगा। वाहन को खास तरीके से मॉडिफाई करके उसमें एक बंद गुप्त चेंबर तैयार किया गया था। जब पुलिस ने उस चेंबर को खोला तो उसमें 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां ठसाठस भरी हुई थीं। गिनती करने पर कुल रकम 4 करोड़ रुपये निकली, जिसे देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

ड्राइवर समेत दो लोग हिरासत में, आयकर विभाग को दी गई सूचना

Durg पुलिस ने मौके से गाड़ी चला रहे भवेशभाई जीनाभाई डाभी और उसके साथी विष्णुदेव दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से इतनी बड़ी रकम के स्रोत और वैध दस्तावेजों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आयकर विभाग (Income Tax Department) को भी सूचित कर दिया है, ताकि धन के स्रोत और वित्तीय गड़बड़ियों की आधिकारिक जांच की जा सके।

ये भी पढ़े: Live-in relationship murder : घर में घुसकर युवक की चाकू से निर्मम हत्या, परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा