Panna Road Accident:मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली और साथ ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, लेकिन उसके शरीर से बंधा डेढ़ साल का मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया। इस चमत्कारिक घटना ने हर किसी को भावुक और अचंभित कर दिया है।
झाड़ियों में मिला शव और क्षतिग्रस्त बाइक
Panna Road Accident:शाहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पन्ना-कटनी मार्ग पर झाड़ियों के बीच 21 वर्षीय सरफराज पारधी (निवासी कुपना घाट, नगवाखेड़ा) का शव और उसकी टूटी-फूटी मोटरसाइकिल बरामद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर झाड़ियों में गिरने की वजह से हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पिता की मौत, पर बच्चे को खरोंच तक नहीं
Panna Road Accident:इस दुर्घटना का सबसे हैरान करने वाला और भावुक पहलू यह है कि मृतक पिता के शरीर से उसका डेढ़ साल का बेटा बंधा हुआ था। एक भीषण सड़क हादसे में जहां पिता की जान चली गई, वहीं मासूम को एक खरोंच तक नहीं आई। लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर यह कैसे संभव हुआ कि इतनी गंभीर दुर्घटना में बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया।
तीन दिन से लापता था युवक
Panna Road Accident:परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सरफराज के तीन छोटे बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) हैं। हादसे के वक्त उसकी पत्नी अपनी एक बीमार बच्ची का इलाज कराने के लिए कटनी गई हुई थी। परिजनों ने बताया कि सरफराज पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 22 अक्टूबर को ही थाने में दर्ज कराई जा चुकी थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और मौत के असली कारण क्या थे।
read this:-ग्वालियर: स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, दो गिरफ्तार; UP की नाबालिग लड़की को सुरक्षित घर भेजा

