रिपोर्टर: योगेन्द्र सिंह
Raipur Bilaspur Highway : छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरचुरा गांव के पास यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में मौके पर ही तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
सुबह साढ़े पांच बजे हुआ हादसा, अधिकांश यात्री सो रहे थे
Raipur Bilaspur Highway यह दुखद दुर्घटना (Raipur Bilaspur Bus Accident) सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यह बस (CG 04 NM 0859) अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर आ रही थी। बस में कुल 22 लोग सवार थे। सुबह का वक्त होने के कारण अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Raipur Bilaspur Highway हादसे के बाद बस के भीतर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत हरकत में आई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ड्राइवर को झपकी आने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Raipur Bilaspur Highway प्रशासन अब इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि यह भीषण हादसा किन कारणों से हुआ। शुरुआती पड़ताल में ड्राइवर को सुबह के वक्त झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक पर पर्याप्त रिफ्लेक्टर या संकेतक लगे थे या नहीं। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की टटोलने में जुटी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

