लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 24 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ने के साथ कुछ लोगों को रिश्तों में तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही जानिए शुभ रंग और शुभ अंक।
🐏 मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने और अपनी भावनाएं साझा करने का अवसर मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परिजनों से मिलने का मौका मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने से मन शांत रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और किसी परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
🐂 वृष राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। मन में चल रही नकारात्मक बातें आपकी प्रसन्नता को प्रभावित कर सकती हैं। परिवार में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई या प्रदर्शन को लेकर निराशा हो सकती है, लेकिन उन्हें प्रोत्साहित करना अधिक फायदेमंद रहेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8
👬 मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लगन और मेहनत अच्छे परिणाम दिला सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करने पर नई सीख मिलेगी। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। जीवनसाथी के साथ घूमने या फिल्म देखने की योजना बन सकती है। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए समझदारी और धैर्य से आगे बढ़ना होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। घर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बेवजह की चिंता से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
🦁 सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। आप अपने कार्यों को पूरे मन से करेंगे और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। किसी पुरानी परेशानी का समाधान मिलने से मानसिक राहत महसूस होगी। सामाजिक संपर्क बढ़ सकते हैं और मान-सम्मान में भी इजाफा हो सकता है। किसी मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। रिश्तेदारों के आने से घर में रौनक बनी रह सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन कई मामलों में लाभदायक हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वालों का प्रभाव बढ़ सकता है। परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बातचीत के दौरान संयम रखें और दूसरों के विवादों से दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8
⚖️ तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का दिन परिवार और निजी कार्यों में व्यतीत हो सकता है। माता-पिता की देखभाल करने से संतुष्टि मिलेगी। जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा करने से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। धार्मिक आयोजन या मनोरंजन के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। नौकरी खोज रहे युवाओं को किसी अच्छी जगह से अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन उत्साहजनक रह सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई तथा करियर में एकाग्रता बनाए रखने से लाभ होगा। बच्चों की परेशानियों को समझने के लिए उनके साथ समय बिताएं। कोई नया काम शुरू करने से पहले जरूरी जानकारी जुटाना बेहतर रहेगा। आय में सुधार होने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार में शांति और आपसी तालमेल बना रहने की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन उत्साह और प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी करने वालों की आमदनी बढ़ने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला भागदौड़ के बाद सुलझ सकता है। रिश्तेदारों और करीबी लोगों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। सिलाई और कपड़ों से जुड़े काम करने वाले लोगों को ग्राहकों से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज अपने व्यवहार और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कही गई बात किसी को परेशान कर सकती है, इसलिए बातचीत में धैर्य बनाए रखें। बड़े फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है, इसलिए नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान पर ध्यान दें। परिवार या परिचितों में किसी को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। सहयोग करने से रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है। कामकाज में आने वाली चुनौतियों का समाधान अपनी समझ और कौशल से निकालने में सफल हो सकते हैं। अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से नई जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा। वरिष्ठों की सलाह को गंभीरता से लेना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1
🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को बेहतर अवसर मिलने और वेतन में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मानसिक शांति के लिए कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक वातावरण में बिताना फायदेमंद रहेगा। भाइयों के साथ चल रहा मतभेद परिवार के किसी सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। टूर एंड ट्रैवल्स से जुड़े कारोबार में सुधार होने की संभावना है। काम का दबाव बढ़ने से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। बुजुर्गों की सहायता करने से मन को संतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
ये भी पढ़े: दंदरौआ धाम में बड़ा हादसा टला: मंदिर परिसर में आश्रम का हिस्सा ढहा, टला बड़ा संकट

