Amit Shah Rahul GandhiAmit Shah Rahul Gandhi
Spread the love

Amit Shah Rahul Gandhi:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राहुल गांधी ख्याली पुलाव पका रहे हैं और उनकी राजनीति को देखते हुए अगले 30 साल तक देश में उनकी सरकार बनने का कोई चांस नहीं है।

चुनाव हारने पर संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं राहुल: शाह

Amit Shah Rahul Gandhi:गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दल अपनी हार का ठीकरा हमेशा ईवीएम (EVM), वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग (Election Commission) के सिर फोड़ते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां कांग्रेस चुनाव जीत जाती है, वहां सब ठीक रहता है, लेकिन हार मिलते ही वह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगती है। शाह के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी घुसपैठियों के वोटों को बचाने के लिए जानबूझकर ‘वोट चोरी’ जैसे बेबुनियाद मुद्दे उछाल रही है।

कई राज्यों में कांग्रेस की हार का दिया हवाला

Amit Shah Rahul Gandhi:अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों का जिक्र किया जहां पार्टी लंबे समय से सत्ता से बाहर है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले से ही इन राज्यों में कांग्रेस की हार का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर हार की वजह ईवीएम या चुनाव आयोग है, तो दशकों से इन राज्यों में कांग्रेस की यह हालत क्यों बनी हुई है?

जनता के बीच रहने वाले ही बनाते हैं सरकार

Amit Shah Rahul Gandhi:राहुल गांधी के विदेश दौरों और बयानों पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वे देश में रहकर जनता के बीच पसीना बहाने के बजाय विदेशों में घूमते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जनता के लगातार संपर्क में रहती है, जिसके दम पर उसे जनादेश मिलता है। जनता अब कांग्रेस की राजनीति की हकीकत भली-भांति समझ चुकी है।

read this:-28 Years Later Murder Arrest: ट्रेन हादसे की आड़ में रची थी महत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा