लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 21 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। शाम 7 बजकर 48 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज से पंचक की शुरुआत हो रही है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ लोगों को खर्चों और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
🐏 मेष राशि (Aries)
Horoscope मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नई उम्मीदों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है। अपने प्रयासों पर भरोसा रखें और काम के प्रति समर्पित रहें। किसी समस्या का समाधान आपकी मेहनत से निकल सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने कार्य स्वयं पूरा करने की कोशिश करें। पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। घर के कामों में माता का सहयोग करना पड़ सकता है। काम का दबाव अधिक रहने के कारण कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
🐂 वृष राशि (Taurus)
Horoscope वृष राशि के जातकों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई बात मन को परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभाल सकते हैं। अपने निजी मामलों को गोपनीय रखना बेहतर होगा। किसी भी निर्णय में जिद करने से बचें। नए लोगों से संपर्क भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
👬 मिथुन राशि (Gemini)
Horoscope मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने की संभावना है। नौकरी में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं और भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहकर्मियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार रखें। सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
🦀 कर्क राशि (Cancer)
Horoscope कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। परिस्थितियों को सकारात्मक नजरिए से देखने पर समस्याओं का हल आसानी से मिल सकता है। अपनी गलतियों को पहचानकर समय रहते सुधार करना फायदेमंद रहेगा। अधूरे काम पूरे करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक लेनदेन में लाभ मिलने की संभावना है और कोई उपलब्धि आपके उत्साह को बढ़ा सकती है। हालांकि, तकनीकी खराबी या काम में रुकावट के कारण परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3
🦁 सिंह राशि (Leo)
Horoscope सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और घर का माहौल सुखद बना रहेगा। युवाओं को अनावश्यक गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। अपनी सेहत और मानसिक मजबूती पर ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा काम लेने पर थकान महसूस हो सकती है। कुछ अनिवार्य खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: मैजें
शुभ अंक: 7
👧 कन्या राशि (Virgo)
Horoscope कन्या राशि के जातकों को आज परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने काम पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, खासकर यदि आप ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। ध्यान और आराम के लिए समय निकालना फायदेमंद होगा। अनुभवी लोगों की सलाह पर विचार करें, लेकिन किसी के लालच या प्रलोभन में आकर फैसला न लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
⚖️ तुला राशि (Libra)
Horoscope तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। आत्ममंथन करने से आप अपने विचारों में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। रिश्तेदारों के साथ चल रहा विवाद किसी मध्यस्थ की मदद से सुलझ सकता है। जमीन या वाहन से संबंधित कानूनी मामले में भी राहत मिलने की उम्मीद है। कारोबार की रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए समय उपयोगी हो सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
Horoscope वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रह सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है। विवेकपूर्ण निर्णय आपके लिए लाभ के अवसर पैदा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। हालांकि, बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
🏹 धनु राशि (Sagittarius)
Horoscope धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। किसी चुनौती का सामना करते समय धैर्य से काम लें। निवेश करने से पहले सभी जरूरी जानकारियों की जांच कर लें। परिवार के बुजुर्गों की सेहत और जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में किसी की बात से आपका आत्मसम्मान आहत हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नया प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गोल्ड
शुभ अंक: 9
🐐 मकर राशि (Capricorn)
Horoscope मकर राशि के जातकों को आज दूसरों से अधिक अपेक्षाएं रखने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा करना चाहिए। भावनाओं में बहकर कोई ऐसा फैसला न लें, जिससे नुकसान हो। व्यावहारिक सोच के साथ परिस्थितियों को समझने की कोशिश करें। परिवार के साथ बिताया गया समय मन को प्रसन्न करेगा। अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। निजी जीवन में चल रही परेशानियों से धीरे-धीरे राहत मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
Horoscope कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। जिस काम को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कर्मचारियों या टीम के सदस्यों के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव कम होने से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
🐟 मीन राशि (Pisces)
Horoscope मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आगे बढ़ने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और लक्ष्य से ध्यान न भटकने दें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना कर सकते हैं, इसलिए नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें। कारोबार से जुड़ी नई योजना शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है और पहले दिया गया उधार वापस मिलने की उम्मीद भी है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
