NSUI Women Workers FIR DelhiNSUI Women Workers FIR Delhi
Spread the love

NSUI Women Workers FIR Delhi:राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्र संगठन NSUI के बीच हुई झड़प का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने बस के भीतर हुई कथित मारपीट की घटना को लेकर NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो भी सार्वजनिक किया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तनाव साफ तौर पर देखा जा सकता है।

महिला कांस्टेबल के गंभीर आरोप और पुलिस का वीडियो

NSUI Women Workers FIR Delhi:दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए वीडियो फुटेज में NSUI की एक महिला कार्यकर्ता कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की करती और उनके बाल खींचती हुई नजर आ रही है।

इस घटना को लेकर संबंधित महिला कांस्टेबल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। कांस्टेबल के अनुसार, उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकियां दी गईं। उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया और उनके बाल तक खींचे गए। पुलिस द्वारा वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले में विवाद और गहरा गया है।

घायल कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, मांगे सबूत

NSUI Women Workers FIR Delhi:दूसरी ओर, इस प्रदर्शन के दौरान घायल हुए NSUI कार्यकर्ताओं से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर बर्बरता और गंभीर मारपीट करने के आरोप लगाए। महिला कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि हिरासत में लेकर थाने ले जाते समय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उन्हें घसीटा गया, बाल खींचे गए और गला दबाने का प्रयास किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहुल गांधी ने घायल कार्यकर्ताओं से इस घटना से जुड़े सभी डिजिटल सबूत और वीडियो उन्हें उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को पूरी प्रमुखता से उठाया जाएगा और समय आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

read this:-Illegal Auction of Alcohol-Laden Scorpio : फर्जी मूल्यांकन रिपोर्ट मामला: EOU ने गया में तैनात MVI सुनील कुमार सिंह को किया गिरफ्तार