Muzaffarnagar Priest Murder:मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने 81 वर्षीय शिव मंदिर के पुजारी को गोली मारकर सुलाया मौत की नींद:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भौराकलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक शिव मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की गोली हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बाइक पर आए थे दो बदमाश, आवाज देकर बुलाया बाहर
Muzaffarnagar Priest Murder:मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने 81 वर्षीय शिव मंदिर के पुजारी को गोली मारकर सुलाया मौत की नींद:
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भौराकलां क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज परिसर में स्थित शिव मंदिर में 81 वर्षीय स्वामी देवानंद भारती पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। मंगलवार देर शाम दो अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर मंदिर पहुंचे। बदमाशों ने पहले पुजारी को आवाज देकर मंदिर के बाहर बुलाया और जैसे ही वे बाहर आए, उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए। मंदिर परिसर में तैनात पीआरडी के जवान ने गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेना से सेवानिवृत्त थे मृतक पुजारी
Muzaffarnagar Priest Murder:मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने 81 वर्षीय शिव मंदिर के पुजारी को गोली मारकर सुलाया मौत की नींद
मृतक स्वामी देवानंद भारती मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले थे और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त (रिटायर्ड फौजी) थे। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच-पड़ताल से ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को किसी ऐसे शख्स ने अंजाम दिया है, जो पुजारी को पहले से अच्छी तरह जानता था। हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन विशेष टीमें गठित
Muzaffarnagar Priest Murder:मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने 81 वर्षीय शिव मंदिर के पुजारी को गोली मारकर सुलाया मौत की नींद:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थाने समेत कुल तीन विशेष टीमों का गठन किया है।
फोरेंसिक और सर्विलांस टीम कर रही है साक्ष्यों की जांच
Muzaffarnagar Priest Murder:मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने 81 वर्षीय शिव मंदिर के पुजारी को गोली मारकर सुलाया मौत की नींद:
मामले की तह तक जाने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। डीआईजी के अनुसार, घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार तो बरामद नहीं हुआ है, लेकिन जिस गोली से पुजारी की हत्या की गई थी, वह उनके शरीर को चीरती हुई आर-पार निकल गई थी। पुलिस ने मौके से वह बुलेट बरामद कर ली है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस महकमा विभिन्न पहलुओं और तकनीकी सर्विलांस की मदद से कातिलों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।