Delhi Protest Police Injured:नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली। रविवार को हुए विभिन्न प्रदर्शनों के दौरान करीब 15 पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथ में काटे जाने की घटना की बात भी कही गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि करीब 110 लोगों को अलग-अलग स्थानों से डिटेन किया गया।
इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान कई लोग हिरासत में
Delhi Protest Police Injured:रविवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। आप की ओर से दावा किया गया कि दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
पार्टी ने आरोप लगाया कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते समय पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई और बाद में उन्हें बसों के जरिए वहां से ले जाया गया।
वहीं, भाजपा ने प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
SIR के विरोध में AISA का प्रदर्शन
Delhi Protest Police Injured:दिल्ली में वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में AISA से जुड़े कई प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के साथ वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और कपिल सिबल सहित कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की।
इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।
युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल मार्च
Delhi Protest Police Injured:इसी मुद्दे को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने भी दिल्ली में मशाल जुलूस निकाला। संगठन की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को दोबारा प्रदर्शन स्थल के तौर पर उपलब्ध कराने की मांग की गई।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रायसीना रोड स्थित संगठन कार्यालय से जंतर-मंतर की ओर मार्च करना चाहते थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा, पोस्टर और मोमबत्तियां थीं। इस दौरान निर्वाचन आयोग और सीईसी के खिलाफ नारे भी लगाए गए।
प्रदर्शन की अनुमति को लेकर भी विवाद
Delhi Protest Police Injured:युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ, जब संगठन के अनुसार दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
लगातार हो रहे प्रदर्शनों के बीच पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। रविवार को हुई घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मियों के घायल होने और बड़ी संख्या में लोगों के हिरासत में लिए जाने के बाद राजधानी में प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था से जुड़े हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

