DabraDabra
Spread the love

रिपोर्टर: सन्‍तोष सरावगी

Dabra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत डबरा-भितरवार अंचल के प्रसिद्ध धूमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। तत्पश्चात, कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। (रिपोर्टर: संतोष सरावगी)

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन मूल्यों को बताया सेवा और समर्पण का प्रतीक

Dabra कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन जनकल्याण, सेवा और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाया जा सके।

सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

Dabra इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम एवं अभियान में क्षेत्रीय सांसद भरत सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, किसान युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओएलख सिंह तथा डबरा नगर अध्यक्ष सोनू साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Dabra धूमेश्वर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता और जनसेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े: घोड़ासहन में बड़ा हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे राजमिस्त्री की दम घुटने से मौत