Patna girl attackedPatna girl attacked
Spread the love

Patna girl attacked:बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ लालू पथ के पास एक मुर्गा दुकान के नजदीक आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने युवती के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

क्या है पूरा मामला?

Patna girl attacked:पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय युवक और युवती किसी बात को लेकर आपस में बहस कर रहे थे। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर युवक ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला धारदार चाकू उठाया और युवती के गले पर वार कर दिया। अचानक हुए इस खौफनाक हमले से युवती लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची और घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

आपसी संबंध और पुलिस की प्रारंभिक जांच

Patna girl attacked:प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित युवती मूल रूप से जहानाबाद की रहने वाली है और वर्तमान में पटना के गांधी मैदान इलाके में किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस खौफनाक वारदात के पीछे की असल वजह क्या थी, इसकी गहराई से छानबीन की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज और एफएसएल टीम की कार्रवाई

Patna girl attacked:घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से खून के सैंपल और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

इस पूरे मामले पर सदर-02 पटना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने का प्रयास जारी है।

read this:-शेखपुरा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन