SupaulSupaul
Spread the love

रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul : जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को जन सुराज संघर्ष वाहिनी (JSV) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला तथा प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप मैथिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में संगठन के विस्तार, भावी रणनीति और जनहित के मुद्दों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

प्रथम चरण में 15 पदाधिकारियों को सौंपी गई मुख्य जिम्मेदारियाँ

Supaul कार्यशाला के दौरान सुपौल जिले में जन सुराज संघर्ष वाहिनी के 51 सदस्यीय जिला संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रथम चरण के अंतर्गत 15 सक्रिय सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी में मनोज सिन्हा को जिलाध्यक्ष, मोहम्मद इकबाल को महामंत्री, सबीना खातून को जिला संयोजक, रीति झा को प्रवक्ता तथा मिथिलेश झा को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।

जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन मजबूती पर बल

Supaul पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप मैथिल ने कहा कि जन सुराज संघर्ष वाहिनी का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और प्रशासनिक स्तर पर उनके समाधान के लिए काम करना है। उन्होंने बताया कि यह संगठन बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पंचायत व प्रखंड स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने का संकल्प

Supaul कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने कहा कि आगामी दिनों में जन सुराज संघर्ष वाहिनी के कैडर को पंचायत और ग्राम स्तर तक पहुँचाया जाएगा। संगठन के माध्यम से जिले भर में जनसंपर्क अभियान को और गति दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सामाजिक व राजनीतिक अभियान से जोड़ा जा सके।

ये भी पढ़े: ओरछा में भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम: बेतवा नदी में श्री रामराजा सरकार ने किया जलविहार, गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

You missed