MP WeatherMP Weather
Spread the love

By: Ravindra Singh

MP Weather : मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर जोर पकड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे मौसम सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई दे सकता है। इससे पहले भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

प्रदेश में अब तक औसतन 33.9 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 91 प्रतिशत है। हालांकि कई जिलों में बारिश का आंकड़ा अभी सामान्य से कम है, जबकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ाएगा बारिश

MP Weather मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर अंडमान सागर और उससे लगे क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ चुका है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के साथ मजबूत होने की संभावना है।

इसके 21 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन और 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदलने के आसार हैं। इस सिस्टम का प्रभाव 23 सितंबर की सुबह से बढ़ सकता है। इसके बाद मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई गई है।

24 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather मौसम विभाग ने 24 सितंबर को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें छतरपुर, सतना, दमोह, डिंडौरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

MP के 32 जिलों में बारिश का आंकड़ा कम

MP Weather मध्य प्रदेश के 32 जिलों में अभी सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश करीब 1 प्रतिशत तक कम रही है।

वहीं बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य की तुलना में करीब 5 से 24 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि बीते सप्ताह में बारिश के आंकड़ों में कुछ सुधार देखने को मिला है। रविवार तक प्रदेश में कुल बारिश सामान्य से लगभग 2 प्रतिशत कम थी।

पश्चिमी MP के कई जिलों में भी बारिश कम

MP Weather पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य स्तर से नीचे बना हुआ है। आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में 5 से 49 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है।

इन 23 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

MP Weather प्रदेश के कुछ जिलों में इस मानसून सीजन सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

मानसून की विदाई से पहले फिर सक्रिय होगा मौसम

MP Weather मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बंगाल की खाड़ी का नया सिस्टम बारिश को एक बार फिर सक्रिय कर सकता है। 24 सितंबर से कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। ऐसे में प्रदेश के जिन इलाकों में अब तक बारिश की कमी रही है, वहां इस दौर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बन सकती है।

ये भी पढ़े: शरीर में इन जगहों पर पाए जाते हैं लिम्फ नोड्स, सूजन को न करें नजरअंदाज