लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 19 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज राधाष्टमी के साथ दुर्गाष्टमी का व्रत भी रखा जाएगा। अष्टमी तिथि दोपहर 3:28 बजे तक रहेगी, जबकि आयुष्मान योग दोपहर 2:29 बजे तक रहेगा। देर रात 1:43 बजे तक मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। साथ ही आज से 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत भी हो रही है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष माना जा रहा है।
आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 19 सितंबर को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा और आपका शुभ रंग व शुभ अंक क्या है।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
आज आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कामकाज में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं और आपकी पहचान मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ का अवसर मिल सकता है। घर में किसी आयोजन के कारण आपकी दिनचर्या थोड़ी बदल सकती है और कुछ काम देर से पूरे होंगे। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने से आपसी संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य भी सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
दिन सामान्य से अच्छा रह सकता है। कारोबार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखनी चाहिए, जल्द सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी उलझे हुए मामले को समझदारी से देखने पर समाधान मिल सकता है। परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपने मन के अनुसार काम करने से आपको संतुष्टि मिलेगी और कार्यों में रुचि बनी रहेगी। कारोबारियों की जरूरी बैठक हो सकती है, जिसका फायदा व्यापार को आगे बढ़ाने में मिलेगा। पुराना कर्ज या उधार चुकने से मानसिक राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में माता की सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलने के साथ आय बढ़ने के योग बन सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। घर में किसी रिश्तेदार के आने से उत्साह का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
आज कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बन सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आप नई कोशिशें करेंगे। पहले शुरू की गई किसी योजना पर दोबारा काम करने का अवसर मिलेगा और दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप प्राथमिकता के आधार पर पुराने और अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में किसी विषय पर चर्चा या विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए दिन खास रह सकता है और प्रमोशन से जुड़ी संभावना बन सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और पेंटिंग जैसी गतिविधियों के लिए समय निकाल सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
आज आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रह सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के साथ सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से बने संपर्क किसी अटके हुए काम को पूरा कराने में मददगार साबित हो सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को नई रचना पर काम करने का अवसर मिलेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा मन को शांति देगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज कोई नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी होगा। नई जिम्मेदारियां आपके सामने आ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी क्षमता से पूरा कर लेंगे। आपकी मेहनत से प्रभावित होकर सहकर्मी भी आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। खान-पान में तली-भुनी चीजों को सीमित रखें। किसी व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के नए रास्ते सामने आएंगे, जिनका सही इस्तेमाल भविष्य में फायदा दे सकता है। दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर आप अच्छा समय बिताएंगे। कोई नई स्किल सीखने की शुरुआत कर सकते हैं, जो आगे चलकर उपयोगी साबित होगी। महिलाएं अपनी रुचि से जुड़े किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मेहनत और एकाग्रता से किए गए काम के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी या बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी जिम्मेदारी को टालने से बचें, इससे आपकी कार्यक्षमता और छवि दोनों बेहतर रहेंगी। ऑफिस के काम समय पर पूरे करने से आपको जल्दी घर जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन सामान्य दिनों की तुलना में बेहतर रह सकता है। कारोबार के पुराने या अटके हुए मामलों को किसी करीबी व्यक्ति की सहायता से सुलझा पाएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में आपके लिए उपयोगी हो सकती है। महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के साथ नए विचार भी मन में आएंगे। लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलकर खुशी होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
आज का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान बढ़ सकता है। घर की सजावट या बदलाव पर काम करवाने से वातावरण आकर्षक बनेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोग किसी हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। दैनिक दिनचर्या में किए गए सकारात्मक बदलाव भविष्य में लाभ दे सकते हैं। काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
ये भी पढ़े: Panna diamond:किसान की खुली किस्मत: 10 साल की मेहनत के बाद पन्ना में मिला 15 लाख का जेम्स क्वालिटी हीरा

