रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी सिंहभूम जिला) की ओर से साकची बाराद्वारी स्थित ‘सेंटर फॉर साइट’ नेत्र अस्पताल में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक चले इस शिविर में समाज के दर्जनों जरूरतमंद लोगों को आंखों की विशेषज्ञ जांच सेवा का लाभ मिला।
76 मरीजों की नि:शुल्क जांच, 11 का चुना गया ऑपरेशन के लिए
Jamshedpur स्वास्थ्य शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 76 लोगों के आंखों की गहराई से जांच की। परीक्षण के दौरान 11 मरीजों में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) की समस्या पाई गई। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से घोषणा की गई कि इन सभी 11 चिन्हित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क कराया जाएगा, जिसका पूरा खर्च संस्था वहन करेगी।
वरिष्ठजनों ने पहुंचकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
Jamshedpur इस सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के कई प्रबुद्ध और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए। इनमें मुरलीधर केड़िया, ओमप्रकाश रिंगसिया, शंकर सिंघल, महावीर मोदी, सांवरमल अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल और शंकर अग्रवाल ने मुख्य रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने खुद भी नेत्र जांच कराई और संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की।
आयोजन को सफल बनाने में जुटी कार्यकर्ताओं की टीम
Jamshedpur शिविर के सुचारू संचालन और व्यवस्था को दुरुस्त रखने में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस जनसेवा कार्य को सफल बनाने में सुशील अग्रवाल, जगदीश खेमका, अजय चेतानी, मोहित शाह, गौरव जवानपुरिया, दिनेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल तथा रिषभ चेतानी का विशेष योगदान रहा।
ये भी पढ़े: जमशेदपुर में अनोखा गणेश उत्सव: बप्पा की भक्ति के संग पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण की अनूठी पहल

